Tuesday, February, 10,2026

'अच्छे पुलिसकर्मी के साथ अच्छा इंसान बनना भी जरूरी'

जयपुर: पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा रविवार देर शाम किशनगढ़ प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (आरपीटीसी) का दौरा कर प्रशिक्षण व्यवस्थाओं और संसाधनों का गहन निरीक्षण किया। डीजीपी ने प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी व गुणवत्तापूर्ण बनाने के निर्देश दिए।

डीजीपी ने आरपीटीसी निदेशक राजन दुष्यंत से प्रशिक्षण संसाधनों, अतिरिक्त तैयारियों और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने आउटडोर व इनडोर प्रशिक्षण देने वाले स्टाफ से फीडबैक लेते हुए प्रशिक्षकों का मनोबल बढ़ाया और नवीनतम पाठ्यक्रम के अनुरूप प्रशिक्षण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस सेवा केवल वर्दी पहनने तक सीमित नहीं है। एक अच्छे पुलिसकर्मी के साथ अच्छा इंसान बनना भी जरूरी है। उन्होंने अनुशासन में रहकर पूरी लगन से प्रशिक्षण लेने और ईमानदारी व निष्पक्षता के साथ देश और नागरिकों की सेवा करने का संदेश दिया।

महिला प्रशिक्षणार्थियों से किया सीधा संवादः डीजीपी ने बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा सहित जीआरपी की महिला प्रशिक्षणार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन और समर्पण के साथ प्रशिक्षण लें। पहली बार घर से बाहर रहकर प्रशिक्षण ले रहीं महिला अभ्यर्थियों से उनके अनुभव और अर्जित कौशल के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षु महिला स्टाफ के साथ मैस में बैठकर भोजन किया और उनका उत्साहवर्धन किया। अजमेर रेंज की समीक्षा बैठक आजः डीजीपी राजीव कुमार शर्मा सोमवार को भीलवाड़ा में अजमेर रेंज के पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर अपराध और कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।

सुविधाओं के दिए निर्देश

संवाद के दौरान डीजीपी ने बैरक और कैंपस में आवश्यक सुविधाओं के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (लॉ एंड ऑर्डर) वी. के. सिंह, महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज राजेंद्र सिंह, उपमहानिरीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप, पुलिस अधीक्षक अजमेर वंदिता राणा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery