Wednesday, November, 05,2025

नई न्याय प्रणाली में नागरिक केंद्रित पुलिसिंग का संकल्प

जयपुर: डीजीपी राजीव शर्मा ने कहा कि यह दीपावली पुलिस संगठन के लिए एक नए युग की शुरुआत है। देश में लागू हुए नवीन आपराधिक कानूनों के साथ न्याय प्रणाली में नई सोच और नई दिशा आई है। उन्होंने कहा कि इन कानूनों का उद्देश्य केवल दंड देना नहीं, बल्कि न्याय को अधिक मानवीय, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बनाना है। शर्मा ने बताया कि न्याय प्रणाली में हुए इस बदलाव से पुलिस की भूमिका और अधिक जिम्मेदार तथा संवेदनशील हो गई है। उन्होंने हाल ही में आयोजित 'नव विधान-न्याय की पहचान' प्रदर्शनी का उल्लेख करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल एक प्रदर्शनी नहीं था, बल्कि पुलिस विभाग की तैयारी, प्रतिबद्धता और आत्मविश्वास का परिचायक था। जब परंपरा और तकनीक साथ चलते हैं तो पुलिसिंग और भी आधुनिक और प्रभावी बनती है। शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में हुए दीपावली स्नेह मिलन समारोह में डीजीपी शर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से नई ऊर्जा, समर्पण और विश्वास के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल प्रकाश का पर्व नहीं है, बल्कि यह सकारात्मकता, विश्वास और सद्भाव का प्रतीक भी है। परिस्थितियां चाहे कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, यदि हमारे भीतर विश्वास और संकल्प की ज्योति जलती रहे, तो कोई भी अंधकार स्थायी नहीं रह सकता।

पुलिस का कर्तव्य सुरक्षा और विश्वास

अपने संबोधन में डीजीपी शर्मा ने कहा कि समाज में पुलिस की भूमिका केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने की नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मन में सुरक्षा और विश्वास की भावना उत्पन्न करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों का समर्पण, परिश्रम और त्याग ही संगठन की वास्तविक पूंजी है। समारोह के अंत में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी कार्मिकों को अपने हाथों से मिठाई वितरित की और उनके परिवारों की कुशलक्षेम जानी।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

पुलिस मुख्यालय के मुख्य पौर्च में आयोजित इस कार्यक्रम में डीजी संजय अग्रवाल, अनिल पालीवाल, मालिनी अग्रवाल, एडीजी विशाल बंसल, बिपिन पाण्डेय, दिनेश एम. एन, संजीव के. नार्जरी, प्रशाखा माथुर, हवा सिंह घुमरिया, सचिन मित्तल, लता मनोज कुमार सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, अन्य पुलिस अधिकारी, बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कर्मी तथा सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery