Wednesday, November, 26,2025

गोविंद देवजी मंदिर में तुलसी-सालिग्राम विवाह, शंख-घंटों से गूंजे देवालय

जयपुर: छोटी काशी में रविवार को देवउठनी एकादशी महोत्सव बड़े ही उल्लासपूर्ण हौल में मनाया गया। मंदिरों में भगवान को शयन मुद्रा से उठाया गया। कई मंदिरों में ठाकुरजी को शंख, घंटे, घड़ियाल बजाकर जगाया गया। मंदिरों में विश्व शांति और समृद्धि के लिए विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए गए। श्रद्धालुओं ने जनकल्याण के लिए भगवान से प्रार्थना की। मंदिरों में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। तुलसी-सालिग्राम जी का विवाह हुआ। श्रद्धालुओं ने एकादशी पर दान-पुण्य भी किया। इसी के साथ चातुर्मास संपन्न हो गया।

जयपुर के आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में महंत अंजन कुमार गोस्वामी की मौजूदगी में सुबह सालिग्राम जी को चौकी पर विराजमान कर मंदिर के दक्षिण-पश्चिम कोने पर स्थित तुलसी मंच पर लाया गया। भगवान का पंचामृत अभिषेक करने के बाद पूजन-आरती की गई। तुलसी महारानी व सालिग्राम जी की विधिवत चार परिक्रमा करवाई गई। इसके बाद भगवान को चांदी के रथ में विराजमान कराकर मंदिर की एक परिक्रमा लगवाकर श्रद्धा के साथ गर्भगृह में पुनः विराजमान कराया गया। पुरानी बस्ती स्थित राधा गोपीनाथ मंदिर में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

11 जोड़े बने हमसफर

देवउठनी एकादशी के अवसर पर जयसिंहपुरा खोर में माली (सैनी) समाज विकास सेवा समिति की ओर से सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें 11 जोड़ों का पारंपरिक रीति से विवाह हुआ। कार्यक्रम में हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद और शगुन देकर उनके सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह से समाज में समानता, एकता और सादगी का संदेश मिलता है। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को आर्थिक राहत मिलती है। बेटियों का सम्मान और सुरक्षा समाज की असली ताकत है। विधायक ने जोड़ों से कन्या भ्रूण हत्या और लिंग परीक्षण न करने का संकल्प भी दिलवाया। समिति अध्यक्ष पप्पूलाल सैनी ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं समिति की ओर से की गई। कार्यक्रम में कई समाजजन और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अबूझ सावे पर हुई साढ़े चार हजार से ज्यादा शादियां

अबूझ सावे पर जयपुर व आसपास के ग्रामीण इलाकों में बैंडबाजों की धुनों पर बारातियों ने झूमकर नृत्य किया। लोगों ने मोबाइल पर बारात की सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड की। एकादशी तिथि एक दिन पहले शुरू होने के कारण शहर में दो दिनों में करीब 4,500 शादियां हुईं। रंग-बिरंगी लाइटिंग, डेकोरेशन और शहनाई की धुनों से विवाह पांडाल गुलजार रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery