Wednesday, August, 27,2025

डिप्टी सीएम ने आमेर किले की मरम्मत के दिए निर्देश

जयपुर: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सोमवार को जयपुर के ऐतिहासिक आमेर किले का दौरा किया और हाल ही में ढही आमेर किले के नीचे स्थित लगभग 200 साल पुरानी रामबाग की दीवार का मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मरम्मत कार्य शुरू करने और किले की सुरक्षा सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद उपमुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की।

बैठक में आमेर किले के संरक्षण, विकास, पर्यटक सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और साफ-सफाई जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने किले
की वर्तमान स्थिति और प्रस्तावित सुधारों की जानकारी दी। इस पर दीया कुमारी ने आवश्यक सुझाव दिए और समयबद्ध कार्य योजना बनाने के निर्देश भी दिए।

जनसुनवाई में दिखा जनता का विश्वास

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सिविल लाइंस कार्यालय में जनसुनवाई की, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। लोगों ने जमीन, सड़क, बिजली और पानी से जुड़ी समस्याएं रखीं। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत और समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery