Friday, September, 26,2025

हाईवे पर मौत के ढाबे... 7 दिन में नहीं हटे तो चलेगा बुलडोजर

जयपुर:  दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की रफ्तार पर अब अवैध व्यावसायिक गतिविधियों ने ब्रेक लगा दिया है। दौसा जिले में एक्सप्रेस-वे के किनारे करीब 57 अवैध ढाबों और दुकानों को चिह्नित किया गया है, जो नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए कृषि भूमि पर बिना अनुमति के संचालित किए जा रहे हैं। इन असंगठित व्यापारिक गतिविधियों ने न केवल हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था को खतरे में डाला है, बल्कि तेज रफ्तार वाहनों के लिए जानलेवा स्थिति पैदा कर दी है।

जयपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश ने इसे गंभीरता से लेते हुए जिला एसपी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पहले चरण में 7 दिन का नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद यदि अवैध निर्माण स्वयं नहीं हटाए गए तो पुलिस और प्रशासन मिलकर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई करेंगे। इन ढाबों के चलते ट्रक और अन्य भारी वाहन सड़क किनारे खड़े हो जाते हैं। वाहन चालकों द्वारा अचानक ब्रेक लगाना और लेन बदलना आम हो गया है, जिससे तेज गति से आने वाले वाहन टकरा जाते हैं।

अवैध ढाबों और कटों से खतरा

प्रदेश के दौसा और अलवर क्षेत्र में सबसे ज्यादा हादसे हुए हैं। हालिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अब तक 158 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें अकेले दौसा में 50 से अधिक लोग शामिल है। एक्सप्रेस-वे पर गड्ढे, खराब पैचवर्क और अवैध पार्किंग को इन हादसों का प्रमुख कारण माना जा रहा है। एक्सपर्ट्स ट्र्ट्स के अनुसार, 120 किमी प्रति घंटे की स्पीड लिमिट के बावजूद कई वाहन चालक 180 किमी प्रति घंटे की स्पीड से वाहन चला रहे हैं। वहीं इन ढाबों और दुकानों पर रुकने के लिए अचानक ब्रेक लगा लेते हैं और लेन बदलते हैं। इसके साथ ही सड़क किनारे वाहन पार्क कर देते हैं। ऐसे में 100 से अधिक की रफ्तार से चलने वाले वाहन चालक के लिए कोई भी अवरोधक आने पर गाड़ी कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है।

एक्सप्रेस-वे किनारे खुले ढाबों की रिपोर्ट

  • लालसोट : सामान्य दुकान 13
  • राहुवास : सामान्य दुकान 2, ढाबा 1
  • पापड़दा : दुकान 2, ढाबे 2
  • नागंल राजावतान: सामान्य दुकान 2, चाय की दुकान 10, पंक्चर 3
  • सदर दौसा : सामान्य दुकान 1, चाय की दुकान 2, ढाबा 1
  • बांदीकुई : चाय की दुकान 6, पंक्चर दुकान 1
  • सैथल : सामान्य दुकान 9
  • झांपदा : 2

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery