Thursday, April, 10,2025

बजट में कोई भी सार्थक कमी निकालना संभव नहीं: दीया

जयपुर: डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट बहस का जवाब देते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि आम जनता और सभी स्टेकहोल्डर्स ने हमारे बजट का खुले दिल से स्वागत किया है। दीया कुमारी ने अपने बजट रिप्लाई में विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रतिपक्ष के कुछ सदस्यों ने राजनीत्ति से प्रेरित होकर तथ्यहीन बातें की हैं। उन्होंने कहा कि भजनलाल शर्मा सरकार के बजट में कोई भी सार्थक कमी निकालना संभव नहीं है, इसलिए विपक्ष निराधार आरोप लगा रहा है। दीया कुमारी ने कहा कि विपक्ष चर्चा से भाग रहा है और बिना किसी ठोस आधार के सरकार पर सवाल उठा रहा है। उन्होंने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रतिपक्ष के कुछ वरिष्ठ सदस्य बजट बहस जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर भाग नहीं ले सके और अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहे।' उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष के नेता का वक्तव्य तक नहीं आ सका, जिससे यह स्पष्ट है कि उनके पास कोई सार्थक मुद्दा नहीं है और वे जनहितकारी बजट को देखकर बौखला गए हैं। 

बजट रिप्लाई में प्रमुख घोषणाएं

• राजस्थान के पर्यटन स्थलों पर पेंटिंग और कलात्मक विकास के लिए 35 करोड़ रुपए।
• आपदा राहत हेतु 55 क्विक रिस्पांस व्हीकल (QRV) की व्यवस्था।
• बांसवाड़ा, बीकानेर में अग्निशमन वाहनों के लिए 1050 करोड़ रुपए।
• शाहपुरा में इंडस्ट्रियल पार्क और लालसोट में वुड पार्क बनाया जाएगा।
• 5000 आंगनबाड़ी भवनों की मरम्मत के लिए 50 करोड़ रुपए।                                                                                      • राजस्थान डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत आईपीडी मरीजों के लिए सिंगल विंडो रजिस्ट्रेशन सिस्टम लागू होगा।
• विद्याधर नगर-जयपुर में SIP का निर्माण और सांगानेर में वर्षा जल निकासी परियोजना।
• जोधपुर की जोजरी नदी के जीर्णोद्धार और सीवरेज पंपिंग स्टेशन के लिए 176 करोड़ रुपए।
• राजस्थान डीजी फेस्ट के लिए 15 करोड़ रुपए का बजट आवंटन।

59 हजार नियुक्तियां, 1.73 लाख पदों पर भर्ती जारी

विपक्ष के इस आरोप कि सरकार ने कोई नौकरी नहीं दी, पर जवाब देते हुए दीया कुमारी ने कहा कि हमारी सरकार अब तक 59,000 से अधिक नियुक्तियां दे चुकी है और 1.73 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि हम पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया में विश्वास रखते हैं और जल्द ही और अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगे।

लैंड पुलिंग व एसेट मोनेटाइजेशन से 4700 करोड़ की आय

दीया कुमारी ने कहा कि सरकार लैंड पुलिंग और एसेट मोनेटाइजेशन से 4,700 करोड़ रुपए जुटाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसका अर्थ भूमि बेचना नहीं, बल्कि संसाधनों का सही इस्तेमाल करना है। उन्होंने कहा कि हम कम ब्याज दर पर फंड की व्यवस्था कर रहे हैं, जिससे राज्य के विकास को गति मिलेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery