Wednesday, October, 28,2026

जयपुर की तरफ देखूंगा भी नहीं, न जाऊंगा: सीपी जोशी

जयपुर: प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी के एक बयान ने प्रदेश भाजपा की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं में सार्वजनिक मंच से जोशी ने कहा कि उन्होंने तय किया है कि अगले दो साल तक न तो जयपुर की तरफ देखेंगे और ना ही वहां जाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे प्रदेश के कामों में दखल नहीं देते। हालांकि, जिले के विकास के मुद्दे पर विधायक के साथ मिलकर काम करने की बात कही। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में सवाल उठने लगे हैं कि आखिर जोशी का इशारा किस तरफ है और जयपुर को लेकर उनकी इस टिप्पणी के पीछे क्या वजह है?

दरअसल, सोमवार को बेगूं नगरपालिका के भाजपा बोर्ड का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। इसमें चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी और बेगूं विधायक सुरेश धाकड़ शामिल हुए। इसी दौरान जोशी ने अपने संबोधन
में कहा, 'मुझे कुछ दिनों पहले किसी ने कहा कि जयपुर वाले आपसे नाराज हैं।' इस पर उन्होंने जवाब दिया कि वे फैसलों से दूर रहते हैं और अब उन्होंने तय किया है कि अगले दो साल जयपुर की तरफ देखेंगे भी नहीं और न ही वहां जाएंगे। जोशी ने कहा कि वे राज्य के कामों में दखल नहीं देते, लेकिन जिले के विकास की बात आएगी तो विधायक और वे मिलकर काम करेंगे। उन्होंने विधायक सुरेश धाकड़ की कार्यशैली की भी सराहना की। जोशी ने कहा कि उन्हें अच्छा लगा कि विधायक अपनी टीम के साथ मिलकर सामूहिक रूप से निर्णय करते हैं।

सामूहिक फैसलों पर दिया जोर

सांसद ने कहा कि उन्होंने नगर निकाय चुनाव के दौरान भी यह बात कही थी कि जब टोली मिलकर काम करती है तो फैसले भी अच्छे होते हैं और परिणाम भी बेहतर आते हैं। उनके इस बयान को स्थानीय स्तर पर सामूहिक नेतृत्व और निर्णय प्रक्रिया के समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।

जयपुर से दिल्ली तक चर्चा

सीपी जोशी दिसंबर 2023 में राजस्थान में भाजपा की जीत के समय प्रदेश अध्यक्ष थे। उनके कार्यकाल में पार्टी ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर सरकार बनाई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी विभिन्न सार्वजनिक मंचों से उनकी तारीफ कर चुके हैं। ऐसे में जोशी का जयपुर को लेकर सार्वजनिक मंच से यह बयान देना राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। हालांकि, जोशी ने अपने बयान में किसी नेता या गुट का नाम नहीं लिया। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि उनकी टिप्पणी किस संदर्भ में थी, लेकिन उनके 'जयपुर नहीं जाने' और 'फैसलों से दूर रहने' वाले बयान ने भाजपा के भीतर संभावित नाराजगी और प्रदेश की राजनीति में उनकी भूमिका को लेकर अटकलों को हवा दे दी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery