Thursday, November, 27,2025

संविधान की प्रस्तावना का वाचन, समानता का दिया संदेश

जयपुर: भारत के 76वें संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को प्रदेशभर में विभिन्न विभागों, संस्थानों और संगठनों की ओर से विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गई। उच्च प्रशासन, पुलिस, सामाजिक न्याय, रेलवे, शिक्षा संस्थान और जेल परिसर तक संविधान के मूल्यों को लेकर जन-जागरण का संदेश दिया गया। सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को संविधान को प्रस्तावना का वाचन करवाया और संविधान पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। राजस्थान पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई तथा न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को दोहराया।

रामगंजमंडी में एकता पदयात्रा का आयोजन

पंचायती राज और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर रामगंजमंडी में निकाली गई एकता पदयात्रा के अंतिम चरण में भाग लिया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए बर्तन बैंक का उद्घाटन, 5 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड का शिलान्यास और सोहन खेड़ा गांव के बालाजी मंदिर में 33 लाख रुपए के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।

दौसा जेल में बनाई आकर्षक रंगोली

दौसा स्थित केंद्रीय कारागृह श्यालावास में संविधान दिवस के मौके पर कैदियों ने संविधान की प्रस्तावना की आकर्षक और विशाल रंगोली बनाई। जेल अधीक्षक पारस जांगिड़ की पहल पर 482 कैदियों ने सामूहिक वाचन किया और राष्ट्रगान में भाग लिया। इस अवसर पर कैदियों को उनके मौलिक अधिकार और कर्तव्य के बारे में जानकारी दी गई।

एनएसयूआई ने किया मैराथन का आयोजन

एनएसयूआई राजस्थान ने चित्रकूट स्टेडियम में "संविधान बचाओ, देश बचाओ रन फॉर संविधान" थीम पर भव्य मैराथन का आयोजन किया। प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने झंडारोहण एवं शपथ के बाद दौड़ शुरू करवाई तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया। आमेर विधायक प्रशांत शर्मा, शाहपुरा विधायक मनीष यादव सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस नेता इसमें शामिल हुए।

अंबेडकर भवन में संविधान उद्देशिका का वाचनः सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मुख्यालय, अंबेडकर भवन में निदेशक आशीष मोदी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान उद्देशिका का वाचन कराया। उन्होंने संविधान के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय जैसे मूल सिद्धांतों पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

रेलवे मुख्यालय पर मनाया संविधान दिवसः उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में महाप्रबंधक अमिताभ ने विभागाध्यक्षों एवं कर्मचारियों के साथ प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया तथा राष्ट्र की एकता अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। कर्मचारियों को MyGov व अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर संविधान संबंधी क्विज में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

बाल संसद में बच्चों ने जाने अपने अधिकार

स्कूली बच्चों के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर महानगर द्वितीय द्वारा सुबोध पब्लिक स्कूल में विशेष बाल संसद एवं शपथ समारोह आयोजित किया गया। प्राधिकरण की सचिव पल्लवी शर्मा ने विद्यार्थियों को बाल अधिकार, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा का अधिकार, लिंगानुपात एवं बाल सुरक्षा जैसे विषयों पर जागरूक किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वेदांत पारीक एवं सुचिर शर्मा को उत्कृष्ट बाल सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery