Tuesday, November, 25,2025

भाजपा के मोरपाल दूसरे स्थान पर अंता में फिर प्रमोद 'भाया'

जयपुर: अंता विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित किया है। शुक्रवार को आए परिणामों में कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने 15,612 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की। भाया को कुल 69,571 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन 53,959 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जीत के बाद भाया ने कहा कि यह जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा की तरह अंता की सेवा करते रहेंगे और जनता का विश्वास ही उनकी ताकत है। इस उपचुनाव में मुकाबला पूरी तरह त्रिकोणीय रहा। निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने शुरुआती दौर में ही तगड़ी चुनौती देते हुए मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया। उन्हें 53,800 वोट मिले और वे तीसरे स्थान पर रहे। कई शुरुआती राउंड में नरेश मीणा ने मजबूत बढ़त बनाए रखी थी और चौथे चरण में तो वे भाया से आगे भी निकल गए थे। हालांकि पांचवें राउंड के बाद भाया ने बढ़त हासिल की।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery