Wednesday, October, 28,2026

महारैली के लिए कांग्रेस नेताओं ने झोंकी ताकत

जयपुर: कांग्रेस एक नवंबर को राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली 'वोट बचाओ-देश बचाओ' महारैली को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब सोमवार को जयपुर पहुंचे और 'वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत पैदल मार्च निकाला। वहीं, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के निर्देशों के बाद जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने बैठक लेकर पार्षदों व पार्षद प्रत्याशियों को दिल्ली में भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया।

राठौड़ के खिलाफ 'डिजिटल कालिख' अभियान

प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के कथित विवादित बयान के विरोध में युवा कांग्रेस नेता अभिषेक चौधरी ने 'डिजिटल कालिख अभियान की शुरुआत की। इसके तहत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विरोध दर्ज कराने की अपील की गई है। युवा कांग्रेस ने मदन राठौड़ से बयान के लिए माफी मांगने या इस्तीफा देने की मांग की है। संगठन ने ऐलान किया कि माफी या इस्तीफा नहीं होने तक अभियान जारी रहेगा।

वोट चोरी का मुद्दा हर नागरिक से जुड़ा

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब और प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में शहीद स्मारक से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय तक पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान दिल्ली की महारैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई। युवा कांग्रेस ने राजस्थान से 5 हजार कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने का लक्ष्य तय किया है। चिब ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले युवाओं पर बल प्रयोग किया जाता है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका का जिक्र करते हुए भाजपा पर चुनावी प्रक्रिया के जरिए सत्ता में बने रहने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया।

पार्षदों को भीड़ जुटाने का लक्ष्य

जयपुर शहर कांग्रेस की बैठक में महारैली की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, विधायक अमीन कागजी सहित पार्षद, पार्षद प्रत्याशी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में जिलाध्यक्ष ने ब्लॉक स्तर और फिर हारे-जीते पार्षदों को बैठकें कर भीड़ जुटाने के निर्देश दिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery