Wednesday, November, 05,2025

2019 में संशोधन कर RTI की आत्मा को किया खत्म

जयपुर: सूचना का अधिकार कानून को लागू हुए 20 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर इसे व्यवस्थित रूप से कमजोर करने का गंभीर आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि यूपीए सरकार ने इस कानून को पारदर्शिता और जनता के अधिकारों के लिए लागू किया था, लेकिन भाजपा सरकार ने वर्ष 2019 के संशोधन, डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट और अन्य कदमों से इसकी आत्मा को खत्म कर दिया है। कांग्रेस ने 2019 का संशोधन वापस लेने, आरटीआई कार्यकर्ताओं को सुरक्षा प्रदान करने की मांग रखते हुए राज्य स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने की घोषणा की। डोटासरा और जूली ने पत्रकारों से बात करते हुए केंद्र सरकार पर
जमकर हमला बोला। डोटासरा ने कहा कि 12 अक्टूबर, 2005 को यूपीए सरकार ने आरटीआई लागू कर देश को पारदर्शिता का मजबूत हथियार दिया था, लेकिन एनडीए सरकार ने वर्ष 2019 के संशोधन में केंद्रीय सूचना आयोग की स्वतंत्रता खत्म कर दी।

सूचना आयुक्त की शक्तियां की कमः गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यूपीए सरकार के दौरान प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने सरकारी व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए इसे लागू किया था। सामाजिक कार्यकर्ता अरुणा रॉय और अन्य साथियों ने राजस्थान से आंदोलन शुरू किया। राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2000 में पहल की और यूपीए ने इसे राष्ट्रीय स्तर पर एक्ट बनाया। गहलोत ने कहा कि मोदी सरकार ने इसे कमजोर किया है। 2019 में सूचना आयुक्त की शक्तियां कम की गई। केंद्रीय सूचना आयोग में प्रमुख सहित 9 पद रिक्त हैं, सिर्फ 2 आयुक्त हैं। डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम के नाम पर जानकारी छिपाई जा रही है। मोदी सरकार निहित स्वार्थों के कारण आरटीआई को धीरे-धीरे खत्म करने का प्रयास कर रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

अंता उपचुनाव पर भाजपा पर निशाना

अंता उपचुनाव को लेकर डोटासरा ने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा अब तक अपने प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं कर पाई है, क्योंकि पार्टी के पास कोई मजबूत चेहरा नहीं है। डोटासरा ने कहा कि वसुंधरा राजे प्रत्याशी का नाम बताने से बच रही हैं, जबकि मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष उनसे मिलने जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस उपचुनाव में मजबूती से मैदान में उतरेगी और जीत दर्ज करेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery