Monday, March, 16,2026

ट्रेड डील किसानों के खिलाफ, छोटे किसान बर्बाद हो जाएंगे

जयपुर: भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित महिला कांग्रेस के आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, राजस्थान प्रभारी मुखजिंदर सिंह रंधावा और मीडिया विभाग प्रमुख पवन खेड़ा ने डील को किसानों, छोटे व्यापारियों और टेक्सटाइल उद्योग के लिए नुकसानदेह बताया। पायलट ने कहा कि ऊर्जा सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यदि भारत को रूस से तेल आयात पर दबाव डाला जाता है तो यह देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संसद में स्पष्ट जानकारी देने से बच रही है और सोशल मीडिया के माध्यम से घोषणाएं कर रही है। कांग्रेस के मीडिया विभाग प्रमुख पवन खेड़ा ने भी समझौते की शतों को सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि यह डील वास्तव में देशहित में है तो सरकार को इसे पारदर्शी तरीके से जनता के सामने रखना चाहिए। उन्होंने टेक्सटाइल उद्योग का उल्लेख करते हुए कहा कि कपास आधारित उद्योगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है, जिससे रोजगार पर भी असर पड़ेगा।

उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए की गई डीलः रंधावा

राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि भारत जैसे कृषि प्रधान देश में व्यापार समझौते करते समय किसानों की आय और बाजार सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि अमेरिकी मक्का, बादाम और डेयरी उत्पाद सस्ते दामों पर भारतीय बाजार में उपलब्ध होंगे तो पांच से दस एकड़ जमीन वाले किसान सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। रंधावा ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां बड़े उद्योगपतियों को लाभपहुंचाने पर केंद्रित हैं, जबकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले किसान और छोटे व्यापारी उपेक्षित हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी इस मुद्दे को गांव-गांव तक लेकर जाएगी और किसानों को जागरूक करेगी।

संगठनात्मक मजबूती पर भी फोकस

कांग्रेस ने आगामी पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर भी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर हुई महत्वपूर्ण बैठक में सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित वरिष्ठ नेताओं ने संगठन की स्थिति और चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, संभावित प्रत्याशियों के चयन, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देने और कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर विस्तृत चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार पार्टी महंगाई, बेरोजगारी, ग्रामीण विकास, मनरेगा, कृषि लागत और स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिति जैसे मुद्दों को चुनावी एजेंडा बनाने की तैयारी कर रही है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery