Sunday, April, 27,2025

संविधान की रक्षा, महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ घर-घर जाएगी कांग्रेस

जयपुर: भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने देश भर में एक साथ हमले की तैयारी की है। संविधान पर हमले, महंगाई, बेरोजगारी तथा बढ़ती आर्थिक असमानता जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने देश में में 40 दिवसीय संविधान बचाओ अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत जयपुर में 28 अप्रैल को प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। अभियान की सफलता के लिए 24 अप्रैल को पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक लेंगे। बैठक में डोटासरा पदाधिकारियों को अभियान को सफल बनाने और घर-घर तक जन जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी देंगे।

एआईसीसी के अधिवेशन में हुआ था निर्णय

अभियान को लेकर डोटासरा ने बताया कि अहमदाबाद में आयोजित एआईसीसी की बैठक और बेलगावी में आयोजित विस्तारित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में संविधान बचाओ अभियान को राष्ट्रीय आंदोलन बनाने का निर्णय लिया गया था। डोटासरा ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा मूल मुद्दों से देश का ध्यान भटकाने के लिए देशभर में संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। संविधान के प्रति घोर अपमान की भावना से न्यायपालिका के विरूद्ध भी अप्रत्यक्ष रूप से दबाव बनाया जा रहा है। इसलिए संविधान बचाओ अभियान चलाना आवश्यक है।

अभियान के तहत कार्यकर्ता बूथ स्तर तक निकालेंगे रैलियां

प्रदेश में संविधान बचाओ अभियान के तहत प्रदेश स्तर, जिला स्तर, ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर तक रैलियां निकाली जाएगी। डोटासरा ने बताया कि 28 अप्रैल को प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ रैली निकाली जाएगी। इसके बाद 3 से 10 मई तक प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर संविधान बचाओ रैली व 11 से 17 मई तक विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां होंगी। कांग्रेस के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर घर-घर जाकर भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा संवैधानिक प्रावधानों के उल्लंघन तथा संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के मुद्दे पर भाजपा को बेनकाब करने का कार्य करेंगे।

सरकार द्वेष की भावना से प्रेरित होकर कर रही है कामः डोटासरा

डोटासरा ने भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए बीकानेर के देशनोक ओवर ब्रिज हादसे में सैन समाज के छह परिवारों को न्याय दिलाने के लिए आगे आए कांग्रेस के प्रदेश सचिव रामनिवास कुकणा के खिलाफ कार्रवाई का विरोध किया। डोटासरा ने कहा कि पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने के लिए बीकानेर जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। बीकानेर शहर सहित बीकानेर के अधिकांश कस्बे बंद रहे, लेकिन सत्ता में बैठी भाजपा पूरी तरह से असंवेदनशील हो चुकी है, उसे जनता से कोई सरोकार नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार टारगेट करके रामनिवास कुकणा के खेतों के ट्रांसफार्मर उतारने और डेयरी पर छापे मारने का काम कर रही है। क्या यही सरकार की नैतिकता है? दुख में डूबे परिवारों को राहत देने के बजाय, भाजपा सत्ता का घमंड दिखा रही है। सरकार का ये रवैया केवल द्वेष की भावना से प्रेरित और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery