Sunday, April, 27,2025

जिला और विस समन्वयकों को खरगे की रैली में भीड़ जुटाने का टारगेट

जयपुर: केंद्र सरकार और भाजपा पर देश में केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग और संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस देशभर में संविधान बचाओ अभियान चला रही है। इस 40 दिवसीय अभियान के तहत 28 अप्रैल को जयपुर के रामलीला मैदान में प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ रैली होगी। रैली को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे संबोधित करेंगे।

इस सभा को लेकर कांग्रेस ने जिला और विधानसभावार समन्वयक नियुक्त किए हैं, जिन्हें सभा में भीड़ जुटाने का टारगेट दिया गया है। वहीं, 30 मई तक चलने वाले इस अभियान को जिला और ब्लॉक स्तर तक सफल बनाने के निर्देश दिए गए हैं। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को जिला और विधानसभा समन्वयकों की नियुक्ति करते हुए उन्हें 27 अप्रैल को शाम तक रैली में संबंधित विधानसभा क्षेत्र से भाग लेने वाले कांग्रेसजनों व वाहनों की संख्या की सूची देने के निर्देश दिए है।

घर-घर सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा

अभियान के तहत 3 से 10 मई तक जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली, 11 से 17 मई तक विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ रैली तथा 20 से 30 मई तक घर-घर सम्पर्क अभियान के आयोजन होंगे। डोटासरा ने विधानसभा और जिला समन्वयकों को जिले के स्थानीय प्रमुख कांग्रेस नेताओं से समन्वय स्थापित कर इस अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।

जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर के पदाधिकारियों को बुलाया

प्रदेश कांग्रेस की ओर से सभा में जिला, ब्लॉक और मंडल कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों और पदाधिकारियों को आने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने आस पास के जिलों से प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लाने के भी निर्देश दिए गए हैं। इधर, रामलीला मैदान की कुल क्षमता 4000 लोगों के बैठने की है, लेकिन कांग्रेस का दावा है कि 20 हजार लोगों की भीड़ जुटाई जाएगी। रैली को लेकर पीसीसी महासचिव जसवंत गुर्जर ने बताया कि मंडल स्तर तक के पदाधिकारियों के लिए पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही इस रैली में सूचीबद्ध 7 से 8 हजार पदाधिकारियों को बुलाया गया है। बता दें कि, प्रदेश कांग्रेस के 400 ब्लॉक और 2200 मंडल कांग्रेस कमेटिया बनी हुई हैं।

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष को मिली जमानत

मुख्यमंत्री के काफिले में काले झंडे दिखाने के मामले में सीकर के एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा को गुरुवार देर रात जमानत मिली। मामले को लेकर गोविंद सिंह डोटासरा सहित कांग्रेस नेताओं ने डीजीपी ऑफिस में धरना दिया था। जमानत मिलने के बाद शुक्रवार को ओमप्रकाश नागा ने डोटासरा से मुलाकात कर आभार जताया। इस मुलाकात के दौरान सीकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता गठाला भी मौजूद रहीं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery