Friday, September, 26,2025

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मैच के विरोध में टीवी तोड़े

जयपुर: दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप-2025 के तहत रविवार को खेले गए मैच के विरोध में देशभर में नाराजगी रही। राजधानी जयपुर में कांग्रेस ने इस मैच का कड़ा विरोध किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमर जवान ज्योति पर, कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अमीन पठान के नेतृत्व में, आतंकवाद और मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन करते हुए आतंकवाद का पुतला फूंका और मैच के विरोध में टीवी तोड़कर विरोध जताया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को समाप्त नहीं करता, तब तक उसके साथ कोई बातचीत या खेल नहीं होना चाहिए।

यह क्रिकेट मैच पहलगाम हमले में शहीद हुए सैनिकों और पर्यटकों का अपमान है। प्रदर्शन के बाद अमीन पठान ने मीडिया से कहा कि पैसा और खेल हमारे शहीदों के शौर्य से ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं हो सकता। केंद्र सरकार ने आज हमारे शहीदों और पहलगाम में मारे गए लोगों की शहादत का अपमान किया है। उन्होंने बीसीसीआई और भारत सरकार के इस कदम का कड़ा विरोध किया। पठान ने कहा कि हमारी वीरांगनाओं के आंसू अभी सूखे भी नहीं हैं और हम पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं।

भारत ने पहले भी पाकिस्तान के साथ खेलों का किया था बहिष्कार

पठान ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से सभी संबंध तोड़ दिए थे। यहां तक कि इंदिरा गांधी-भुट्टो समझौते के तहत पानी भी रोका गया। कोई भी खेल राष्ट्रीय सुरक्षा और शहीदों के सम्मान से बड़ा नहीं हो सकता। खेल से पहले आतंकवाद के खात्मे पर मजबूती से बात होनी चाहिए। पठान ने कहा कि भारत ने पहले भी पाकिस्तान के साथ खेलों का बहिष्कार किया था। 1962 से 1977 तक सभी खेल संबंध खत्म कर दिए थे। 1986, करगिल युद्ध (1999) और मुंबई हमले (2008) के बाद चैंपियंस ट्रॉफी का बहिष्कार किया। अगर आज कांग्रेस की सरकार होती तो भाजपा विरोध करती। मोदी सरकार और भाजपा को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का स्टैंड स्पष्ट है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पूरी पार्टी ने विरोध दर्ज कराया। पहलगाम हमले के बाद कांग्रेस और विपक्ष मोदी सरकार के साथ खड़ा था।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery