Thursday, January, 29,2026

रंधावा बोले- 'परिवारवाद' से कमजोर हुई कांग्रेस

जयपुर:  आगामी पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को जयपुर के बिड़ला सभागार में आयोजित पंचायती राज सशक्तीकरण सम्मेलन में कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कांग्रेस में फैले परिवारवाद पर तीखा हमला बोला। सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि कांग्रेस कमजोर इसलिए हुई, क्योंकि कई महत्वपूर्ण पद एक ही परिवार के कब्जे में हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई मंत्री है, तो उसका बेटा जिला अध्यक्ष या पत्नी प्रधान बनकर आम कार्यकर्ता का हक छीन लेता है। रंधावा ने भरोसा दिलाया कि आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनावों में यह व्यवस्था बदली जाएगी। अब संगठन और पंचायती राज के पद जमीनी, संघर्षशील और नए कार्यकर्ताओं को दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विधायक अपने क्षेत्र में काम करेंगे, लेकिन स्थानीय नेतृत्व और संगठन को नई ऊर्जा और पारदर्शिता के साथ चलाया जाएगा।

डोटासरा ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि यदि विधानसभा सत्र की समाप्ति तक पंचायत चुनावों की घोषणा नहीं होती है, तो वह, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के साथ आमरण अनशन पर बैठेंगे। डोटासरा ने कहा कि अधिकांश पंचायत समितियों और जिला परिषदों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, लेकिन सरकार जानबूझकर चुनाव टाल रही है। डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं पर जितने मुकदमे लगाने हैं लगा लें। दो साल बाद कांग्रेस की सरकार बनेगी तो भाजपा नेताओं की उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा।

चुनाव को जनआंदोलन बनाएगी कांग्रेस

सम्मेलन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सी.बी. यादव ने पंचायत और नगर निकाय चुनावों के लिए माइक्रो-लेवल रणनीति पेश की। कार्यकर्ताओं को पीपीटी और वीडियो प्रेजेंटेशन के जरिए जनता से सीथा संवाद, सकारात्मक नरिटिव और मनरेगा आंदोलन को चुनावी तैयारी से जोड़ने के तरीके सिखाए गए। यादव ने बताया कि कांग्रेस पंचायत एवं निकाय चुनावों को केवल राजनीतिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery