Friday, April, 18,2025

प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रामक हुआ विपक्ष, पैदल मार्च निकाल राजभवन का घेराव करेगी कांग्रेस

जयपुर: प्रदेश में कांग्रेस एक बार फिर संगठन को मजबूत करते हुए केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रामक होने की तैयारी में जुट गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दो दिन प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक लेंगे।

बैठक के बाद 18 दिसंबर को कांग्रेस की ओर से जयपुर के गवर्मेट हॉस्टल स्थित शहीद स्मारक से राजभवन तक पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। गौतम अडानी पर अमेरिका में लगे गंभीर आरोपों पर केंद्र सरकार की चुप्पी और मणिपुर में लगातार हिंसा और संसदीय चर्चा के दौरान हुई बयानबाजी को लेकर कांग्रेस की ओर से प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अगुवाई में एआईसीसी के निर्देश पर यह विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 

 

भारतीय व्यापार और वित्त की प्रतिष्ठा हो रही धूमिल
कांग्रेस प्रदेश महासचिव स्वर्णिम चतुर्वेदी ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर चुप्पी साधने का आरोप लगाते हुए कहा कि उद्योगपति गौतम अडानी तथा उनके सहयोगियों पर अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों ने भ्रष्टाचार, धोखाधडी और छल की कथित जालसाजी का पर्दाफाश किया है।

इन आरोपों ने रिश्वतखोरी, मनी लॉन्डिंग और बाजार में हेरफेर के एक परेशान करने वाले पैटर्न को उजागर किया है। जो भारतीय व्यापार और वित्त की प्रतिष्ठा को धूमिल करते हैं। देश में पूंजी के संभावित पलायन से आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और समग्र विकास बाधित हो सकता है, किन्तु केन्द्र सरकार द्वारा संसदीय चर्चा को जानबूझकर रोकना और इस मुद्दे पर मौन रहना, जिम्मेदारी और जवाब देने से बचने का एक चिंताजनक संकेत है।

 

पीसीसी में दो दिन बैठकों का दौर
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा 16 और 17 दिसंबर को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। दो दिनों में संगठन को बूथ से लेकर प्रदेश स्तर पर मजबूत बनाने को लेकर मंथन किया जाएगा। जिसमें जिलों के प्रभारियों से फीडबैक लिया जाएगा। चर्चा के बाद आगामी दिनों में सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने, सक्रिय पदाधिकारियों के प्रमोशन और निष्क्रिय पदाधिकारियों की छंटनी की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery