Monday, March, 16,2026

कांग्रेस की चुनाव प्रबंधन पर कार्यशाला आज

जयपुर: कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों की तैयारियों को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, जयपुर में चुनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन करेगी। इसमें पार्टी के लगभग 200 चयनित कार्यकर्ता भाग लेंगे।

कार्यशाला में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी. बी. यादव एवं अन्य अनुभवी जनप्रतिनिधि एआईसीसी के तैयार चुनाव प्रबंधन मॉडल्स का विस्तृत प्रस्तुतीकरण देंगे। इससे प्रतिभागियों को जमीनी स्तर पर प्रभावी रणनीति निर्माण, संगठनात्मक मजबूती और व्यावहारिक सूत्र प्राप्त होंगे। इसके बाद 28 फरवरी एवं 1 मार्च को भीलवाड़ा में दो दिवसीय सर्वोदय संकल्प शिविर होगा।

शिविर में कार्यकर्ताओं को वैचारिक सुदृढ़ता, संगठनात्मक समन्वय एवं जनसंपर्क रणनीतियों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। मीडिया इंचार्ज रमेश भाटी ने बताया कि इन आयोजनों से कांग्रेस पंचायत-निकाय चुनावों में माइक्रो लेवल पर व्यापक एवं सुनियोजित तैयारी सुनिश्चित कर रही है, ताकि जमीनी स्तर पर संगठन को और सशक्त बनाया जा सके।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery