Wednesday, July, 15,2026

सम्मेलन में उठी बड़े पदों पर OBC का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की मांग

जयपुर: दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में शुक्रवार को ओबीसी समुदाय के सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक उत्थान के लिए रणनीति तैयार करने और जातिगत जनगणना को बढ़ावा देने के लिए कांग्रेस की ओबीसी सेल की ओर से 'भागीदारी न्याय सम्मेलन' का आयोजन किया गया।

सम्मेलन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और अन्य प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया। इस सम्मेलन में कांग्रेस के ओबीसी डिपार्टमेंट का नया लोगो भी लॉन्च किया गया। कार्यक्रम में केवल रजिस्टर्ड प्रतिनिधियों को ही प्रवेश दिया गया, जिनमें विभिन्न राज्यों के ओबीसी समिति के सदस्य शामिल थे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने 2004 से राजनीति में रहते हुए ओबीसी समुदाय के मुद्दों को पूरी तरह नहीं समझा, जिसे वे अपनी गलती मानते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि मुझे अफसोस है कि अगर मुझे ओबीसी के इतिहास और चुनौतियों की पूरी जानकारी होती, तो मैं पहले ही जातिगत जनगणना करवा देता। यह कांग्रेस की नहीं, मेरी गलती थी। मैं इसे सुधार रहा हूं। उन्होंने घोषणा की, कि कांग्रेस शासित राज्यों में जातिगत जनगणना होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि मोदी जी शो-बाजी करते हैं। वे हिंदू इंडिया की बात करते हैं, लेकिन 50% हिंदू ओबीसी हैं, फिर मीडिया, कॉरपोरेट और बड़े पदों पर उनकी भागीदारी क्यों नहीं? उनकी नीतियां ओबीसी, एससी-एसटी की जमीनें छीनकर अडानी जैसे लोगों को दे रही हैं।

मोदी झूठों के सरदारः खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को झूठों का सरदार करार देते हुए उनके वादों पर सवाल उठाए। - उन्होंने कहा कि मोदी ने 2 करोड़ नौकरियां, काला धन वापसी, 15 लाख रुपए और एमएसपी जैसे वादे कर जनता को ठगा। वे खुद को ओबीसी बताते हैं, लेकिन उनकी - नीतियां ओबीसी विरोधी हैं। खरगे ने राहुल गांधी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने ओबीसी और दलितों के हक की लड़ाई को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि अगर लोकसभा में 30 सीटें और मिलती, तो आज हम सत्ता में होते।

राहुल गांधी की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारीः गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज हुकूमत में बैठे लोग हमारी विरासत को मिटाना चाहते हैं। राहुल गांधी ने ओबीसी के लिए जो आवाज उठाई है, उसे जन-जन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। गहलोत ने ध्रुवीकरण को खतरनाक बताते हुए कहा कि यह ओबीसी समुदाय के हितों के खिलाफ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें ओबीसी का दिल जीतना होगा। राहुल गांधी का नारा 'जिसकी जितनी भागीदारी, उतनी उसकी हिस्सेदारी' इस दिशा में एक बड़ा कदम है।

ओबीसी समुदाय के उत्थान के लिए कांग्रेस प्रतिबद्धः पायलट

सम्मेलन में सचिन पायलट ने ओबीसी समुदाय के उत्थान के लिए कांग्रेस की प्रतिबद्धता को दोहराया और कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय के लिए एकजुट होकर काम करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी ओबीसी समुदाय के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की जरूरत पर बल दिया। सम्मेलन में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य राज्यों के वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी मौजूद थे। सभी नेताओं ने एक स्वर में ओबीसी समुदाय के लिए सामाजिक न्याय और समान अवसरों की वकालत की।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery