Friday, September, 26,2025

कांग्रेस ने गठित की ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल

जयपुर: देशभर में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय की समस्याओं के समाधान और उनकी राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने बड़ा कदम उठाया है। इसी कड़ी में बुधवार को राजस्थान में प्रदेश स्तरीय कांग्रेस ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल का गठन किया गया। कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद ने इसके गठन के आदेश जारी किए। इस काउंसिल में प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कुल 59 सदस्य शामिल किए गए हैं। इनमें 31 स्थायी और 28 विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। काउंसिल का उद्देश्य राज्य में ओबीसी समुदाय की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक चुनौतियों पर विशेष ध्यान देना है। इससे पहले कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर भी ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल बना चुकी है। पार्टी का मानना है कि इस पहल से ओबीसी वर्ग की आवाज को मजबूती मिलेगी।

OBC विभाग के प्रदेशाध्यक्ष बने संयोजक

काउंसिल का संयोजक राजस्थान कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव को बनाया गया है। वहीं, काउंसिल में 13 विधायक, दो सांसद, 7 पूर्व मंत्री और 7 पूर्व विधायकों को शामिल किया गया है। अन्य प्रमुख सदस्यों में अशोक चांदना, भीमराज भाटी, रफीक खान, डूंगर राम गेदर, ललित यादव, रूपेंद्र सिंह कुन्नर, हाकम अली, अभिमन्यु पूनिया, पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना, सुखराम बिश्नोई, राजेंद्र चौधरी और पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल शामिल हैं। इसके साथ ही, प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजेश चौधरी, गजेंद्र सिंह सांखला, जयपुर ग्रामीण लोकसभा प्रत्याशी अनिल चोपड़ा, पीसीसी सचिव भूराराम सीरवी, पूर्व सचिव हरीश यादव, गोविंद बंजारा और रिटायर्ड अधिकारी जसराम चौधरी को भी काउंसिल में स्थान दिया गया है।

ओबीसी समुदाय को सशक्त करने की मुहिम

कांग्रेस ओबीसी विभाग के नेशनल कोऑर्डिनेटर राजेंद्र सेन ने कहा कि प्रदेश स्तरीय काउंसिल ओबीसी समुदाय की वंचित जातियों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश भर में ओबीसी समुदाय को सशक्त करने की मुहिम शुरू की है, जिसे राजस्थान में भी गति दी जाएगी। काउंसिल जल्द ही पहली बैठक कर ओबीसी समुदाय की समस्याओं पर चर्चा करेगी।

ये हैं विशेष आमंत्रित सदस्य

विशेष आमंत्रित सदस्यों में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. चंद्रभान, सांसद बृजेंद्र सिंह ओला, उम्मेदाराम बेनीवाल, विधायक रतन देवासी, मनीष यादव, पूर्व मंत्री लक्ष्मण सिंह रावत, शकुंतला रावत, सालेह मोहम्मद, रामलाल जाट, पूर्व विधायक जीआर खटाना, सुचित्रा आर्य, पुखराज पाराशर, राजेंद्र सेन, प्रेम कुमार पाटीदार, मोहित सोनी, सुरेंद्र लांबा, जगदीश वर्मा, ललित तूनवाल, राजेश कुमावत, जयंती बिश्नोई, शमा बानो, मुकेश वर्मा, उर्मिला योगी, शैलेंद्र यादव, बाबूलाल यादव, संतोष डूडी, सतपाल देवासी और उदयवीर यादव शामिल हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery