Tuesday, November, 25,2025

पीसीसी के बीएलए बनाने सहित कई फैसलों को सराहा

जयपुर:  अंता उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के पीछे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माइक्रो मैनेजमेंट और बूथ मैनेजमेंट के फॉर्मूले को मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस की बैठक में भी सराहा गया।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें राजस्थान कांग्रेस की ओर से सबसे पहले बूथ को मजबूत करने और हर एक वोट पर नजर रखने के लिए सभी बूथों पर बीएलए नियुक्त करने की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए इसे एआईसीसी ने अब इसे सभी राज्यों में लागू करने के निर्देश दिए। बैठक में राजस्थान से पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट, मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी सहित कई नेता मौजूद रहे।

SIR पर कांग्रेस की कड़ी निगरानी

बैठक में राहुल गांधी और खरगे ने स्पष्ट कहा कि मतदाता सूची पूरी तरह से शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित होनी चाहिए। इसमें किसी भी फर्जी नाम का प्रवेश न हो और किसी भी वैध मतदाता का नाम नहीं कटे यह हमारी प्राथमिक प्रतिबद्धता है। बैठक में तीन निर्णय लिए गए। जिनमें पार्टी के कार्यकर्ता, बीएलए, जिला / शहर / ब्लॉक अध्यक्ष पूरी सजगता के साथ हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। किसी भी वाजिब मतदाता का नाम हटाने या फर्जी नाम जोड़ने के प्रयास को उजागर किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर लोकतंत्र को कमजोर नहीं होने देगी और न ही संस्थाओं का दलगत दुरुपयोग होने देगी। बैठक के बाद गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि चुनाव आयोग और भाजपा की मिलीभगत के बाद देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता दांव पर है, जनता का भरोसा पूरी तरह हिल चुका है। ऐसे समय में एसआईआर प्रक्रिया गंभीर चिंता पैदा करती है, क्योंकि भाजपा एसआईआर प्रक्रिया को वोट चोरी के लिए नया हथियार बनाने की कोशिश कर रही है। लेकिन यह हम नहीं होने देंगे।

राहुल गांधी ने भाया को दी शुभकामनाएं

दिल्ली दौरे पर गए प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अंता विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस विधायक प्रमोद जैन भाया के साथ राहुल गांधी से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने भाया को उनकी जीत पर शुभकामनाएं दी और अंता की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान राहुल गांधी से संगठन के कार्यों, जनता के अधिकारों, न्याय और संगठन की मजबूती पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery