Friday, October, 10,2025

कांग्रेस ने भाया पर फिर जताया भरोसा

जयपुर: बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस ने पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया पर एक बार फिर भरोसा जताया है। पार्टी ने भाजपा से पहले प्रत्याशी घोषित कर रणनीतिक बढ़त लेने का प्रयास किया है। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाया भाजपा उम्मीदवार कंवर लाल मीणा से हार गए थे। अब कांग्रेस ने भाया को दोबारा मौका दिया है।

भाया अंता क्षेत्र में संगठन के मजबूत चेहरों में गिने जाते हैं। यह सीट पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा की सदस्यता रद्द होने के बाद रिक्त हुई है। बता दें कि अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए 11 नवंबर को मतदान और 14 को परिणाम घोषित होंगे।

तीन बार विधायक रहे और दो बार मंत्री बने

कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया इस सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं और दो बार मंत्री भी बने हैं। भाया का टिकट तय होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर भाया को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि पूरा विश्वास है कि जनता जनार्दन के आशीर्वाद से अंता का उपचुनाव कांग्रेस पार्टी भारी मतों से जीतेगी। गहलोत ने कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को एकजुटता के साथ उपचुनाव में जुटने का आह्वान किया।

भाजपा का एकजुटता पर जोर

भाजपा ने अंता उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पारंपरिक गढ़ को देखते हुए सांसद दामोदर अग्रवाल को प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी जल्द कोर कमेटी की बैठक कर टिकट वितरण पर रायशुमारी करेगी और रिपोर्ट केंद्रीय चुनाव समिति को भेजेगी। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने दावा किया कि भाजपा अंता उपचुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि टिकट चयन वसुंधरा राजे और मुख्यमंत्री की सहमति से होगा। कांग्रेस के उम्मीदवार की घोषणा पर राठौड़ ने कहा कि भाजपा की एकजुटता के आगे कोई टिक नहीं पाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery