Friday, October, 10,2025

जिलाध्यक्षों के लिए दावेदार कांग्रेस नेता जुटे लॉबिंग में

जयपुर: कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत नए जिलाध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक अब जिलों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय नेताओं से रायशुमारी कर रहे हैं। वहीं, जिलाध्यक्षों की दौड़ में शामिल नेता अपने पक्ष में पर्यवेक्षकों के सामने बात रखने के लिए लॉबिंग में जुटे हुए हैं। जयपुर में मंगलवार को एआईसीसी के सीडब्ल्यूसी सदस्य और शहर कांग्रेस के पर्यवेक्षक जी. राजू ने शहर जिलाध्यक्ष पद को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन संवाद किया। राजू ने कहा कि जिलाध्यक्ष का चयन पार्टी के प्रति निष्ठा, समर्पण और जनता के बीच लोकप्रियता के आधार पर होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो लोग हाल ही में अन्य दलों से आए हैं, उन्हें जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में प्राथमिकता नहीं दी जाएगी। राहुल गांधी की सोच है कि कांग्रेस में लंबे समय से समर्पित होकर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को ही नेतृत्व की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। वहीं, जयपुर देहात कांग्रेस कमेटी (पूर्व व पश्चिम) के लिए पर्यवेक्षक विजय इंदर सिंगला विधानसभा वार बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं की राय ले रहे हैं।

6 नामों का पैनल होगा तैयार

राजू ने कहा कि वे 6 नामों का पैनल तैयार करेंगे, जिसमें एक-एक प्रतिनिधि एससी, एसटी, ओबीसी, महिला और दो सामान्य वर्ग से होंगे। जिलाध्यक्ष का अंतिम चयन कांग्रेस हाईकमान, प्रदेश अध्यक्ष, सीएलपी लीडर और प्रदेश प्रभारी से विमर्श के बाद करेगा। इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष व जयपुर शहर प्रभारी रोहित बोहरा, विधायक रफीक खान, अमीन कागजी, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, ब्रजकिशोर शर्मा, अर्चना शर्मा, पुष्पेंद्र भारद्वाज, सुनील शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery