Thursday, June, 26,2025

संविधान को खत्म करने और जनगणना के नाम पर राजनीति की कोशिश

जयपुर: के सभी जिलों में कांग्रेस संविधान बचाओ रैली आयोजित कर भाजपा और मोदी सरकार पर हमला बोल रही है। जयपुर शहर कांग्रेस की ओर से सोमवार को कलेक्ट्रेट पर संविधान बचाओ रैली के तहत 'जातिगत जनगणना कराओ और तारीख बताओ' के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा गया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष आर. आर. तिवाड़ी ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार संविधान को कमजोर करने का काम कर रही है। भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा को हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिलने के बावजूद उसे बचाने का प्रयास किया जा रहा है। रैली में पूर्व मंत्री बृजकिशोर शर्मा, विधायक अमीन कागजी, रफीक खान, जयपुर शहर के प्रभारी और पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल, जिला समन्वयक व आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ भी मौजूद रहे।

भाजपा और केंद्र सरकार जनता को गुमराह न करें: राठौड़

धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि संविधान की रक्षा एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने की हमारी प्रतिबद्धता अटूट है। इसके बावजूद केंद्र की मोदी सरकार लगातार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है और लोकतंत्र को खत्म करने में जुटी हुई है। ईडी, सीबीआई सहित केंद्र की संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करके लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं को साजिश के तहत निशाना बनाकर कुचलने का कार्य किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस पार्टी सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दबाव में जातिगत जनगणना बिल तो पारित कर दिया, लेकिन यह कब लागू होगा, सरकार ने स्पष्ट नहीं किया है। जातिगत जनगणना के नाम पर मोदी सरकार वोटों की राजनीति न करे और न ही जनता को गुमराह करे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery