Monday, December, 15,2025

'कुर्सी बचाना ही उपलब्धि, बाकी सब जुमला'

जयपुर: भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उपलब्धियां गिना रहे हैं। इधर कांग्रेस ने सरकार के दो वर्ष बताते हुए वादाखिलाफी, के कार्यकाल को निराशाजनक कुप्रबंधन, भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों के गंभीर आरोप लगाए। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल को निशाने पर लेते हुए कहा कि सरकार ड्रामा, पर्ची शासन और अंतर्कलह में उलझी हुई है। उन्होंने कहा कि ठीक दो वर्ष पूर्व दिल्ली से आई पर्ची के आधार पर मुख्यमंत्री का चयन हुआ था और आज भी उसी पर्ची शासन का ड्रामा जारी है। डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी उपलब्धियों का ब्योरा देना चाहिए था, लेकिन वे जनता को भ्रमित कर रहे हैं। चिकित्सा, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सड़क, सुरक्षा हर क्षेत्र में सरकार विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा का कवरेज कांग्रेस सरकार के समय 25 लाख था, जिसे भाजपा ने घटाकर 5 लाख कर दिया। 400 से अधिक अस्पताल आरजीएचएस से बाहर हो गए और सांचौर मेडिकल कॉलेज जैसी योजनाओं को भाजपा ने निरस्त कर दिया।

सदी का सबसे बड़ा झूठ- 70% वादे पूरेः जूली

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि दो वर्षों में सरकार की एकमात्र उपलब्धि मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाए रखना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का दावा है कि उसने 70 प्रतिशत वादे पूरे कर दिए, यह सदी का सबसे बड़ा झूठ है। जूली ने कहा कि दो वर्ष बीत गए, लेकिन किसानों से किए वादे अधूरे हैं। भाजपा ने 2.5 लाख नौकरियों और जॉब कैलेंडर का वादा किया था, लेकिन 1.5 लाख पद शिक्षा विभाग में खाली हैं। भर्तियां अटकी हुई हैं। एंटी रोमियो स्क्वाड बनाने का दावा भी जमीन पर कहीं नहीं दिखता। भाजपा सरकार महिला सुरक्षा पर विफल है। भाजपा ने पेट्रोल-डीजल का वैट कम करने और भाव घटाने की बात कही थी, लेकिन आज भी राजस्थान में पड़ोसी राज्यों से महंगा तेल बिक रहा है। सीएनजी तक महंगी कर दी गई है। जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद को सरपंच बताते हैं, लेकिन पंचायत चुनाव रोककर लोकतंत्र को अफसरों के हवाले कर दिया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery