Thursday, January, 29,2026

राज्यों पर आर्थिक भार डालकर स्कीम बंद करने की साजिशः कांग्रेस

जयपुरकांग्रेस ने केंद्र सरकार पर मनरेगा योजना को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाते हुए रविवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर मौन सत्याग्रह और उपवास कार्यक्रम रखा। जयपुर में शहीद स्मारक पर हुए धरना-उपवास में पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, एआईसीसी प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

देश के राइट टू वर्क के अधिकार को समाप्त कियाः डोटासरा

पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने देश को 'राइट टू वर्क' दिया था, जिसके तहत मांग करने पर काम मिलना कानूनी अधिकार था और काम न मिलने पर बेरोजगारी भत्ता दिया जाता था। अब नया कानून लाकर यह अधिकार समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि राजस्थान के मनरेगा के करीब 5 हजार करोड़ रुपए केंद्र सरकार की ओर बकाया है, जिनका भुगतान नहीं किया जा रहा है। पहले 100 दिन के काम की गारंटी थी, अब उसे भी कमजोर कर दिया गया है और केंद्र तय करेगा कि कहां काम मिलेगा और कितना बजट दिया जाएगा। वहीं, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि मनरेगा ऐसा ऐतिहासिक कानून था, जिसे संसद में सभी विपक्षी दलों का समर्थन मिला था। इस योजना ने ग्रामीण पलायन रोका, बंधुआ मजदूरी से मुक्ति दिलाई और कोरोना काल में करोड़ों लोगों को रोजगार दिया। भाजपा सरकार को यही जनकल्याणकारी योजना रास नहीं आ रही है। कांग्रेस इसे लड़ाई लड़कर बचाएगी।

45 दिन का आंदोलन, PCC रखेगी नजर

कांग्रेस की ओर से आगामी 45 दिन तक जिला, ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर तक जनजागरण अभियान चलाकर भाजपा सरकार की नीतियों को उजागर किया जाएगा और मनरेगा को पूर्व प्रावधानों के साथ पुन लागू कराने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मनरेगा बचाओ संग्राम की निगरानी और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक समन्वय समिति का गठन किया है। समिति के संयोजक डॉ. सी.पी. जोशी होंगे। इसमें मुरारी मीना, उम्मेदाराम बेनीवाल, अशोक चांदना, रोहित बोहरा, गणेश घोघरा, हाकम अली खान, बाबूलाल नागर, डूंगरराम गेदर और वैभव गहलोत को सदस्य बनाया गया है। साथ ही सभी फ्रंट लाइन संगठनों के प्रमुख, संगठन महासचिव, ओबीसी, एससी, अल्पसंख्यक, आदिवासी कांग्रेस, आरजीआरपीएस, वॉर रूम और मीडिया विभाग के अध्यक्ष भी सदस्य होंगे।

'वीबी जी-राम-जी योजना' में बढ़ाए रोजगार के अवसर

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कांग्रेस के धरना-प्रदर्शनों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं के पास अब विरोध के अलावा कुछ नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि मनरेगा की तुलना में 'वीबी जी-राम-जी योजना' में सुधार कर मोदी सरकार ने रोजगार के अवसर बढ़ाने का काम किया है, जिसे कांग्रेस जानबूझकर तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है। दाधीच ने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहले ही इस योजना को लेकर स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पहले जनता को भ्रमित किया और अब खुद भ्रम की स्थिति में है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में पारदर्शिता के साथ भर्तियां हो रही है और युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है, जबकि कांग्रेस केवल नकारात्मक राजनीति कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery