Thursday, January, 29,2026

मोदी सरकार संविधान को कर रही है कमजोरः डोटासरा

जयपुर: कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर रविवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा और मोदी सरकार देश के लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने का काम कर रही है। प्राकृतिक संसाधनों की खुली लूट हो रही है, लेकिन अगर कांग्रेस अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाएगी तो यह गलत होगा। डोटासरा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार डबल भ्रष्टाचार कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से सरकार भ्रष्टाचार रोकने का दावा करती है, लेकिन वास्तव में भ्रष्टाचार दोगुना कर रही है। जायज काम भी बिना रिश्वत के नहीं हो पाता। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के अधिकांश विधायकों और सांसदों की अनुपस्थिति पर डोटासरा भड़क गए। उन्होंने साफ कहा कि जो इस कार्यक्रम में मौजूद है, वही सच्चा कांग्रेसी है। यदि कार्यकर्ता नहीं आते तो केवल जीते हुए लोगों के भरोसे ऐसे कार्यक्रम संभव ही नहीं हो पाते। अब कांग्रेस की विचारधारा वाले लोगों को ही टिकट मिलेगा।

तानाशाही सरकार को जवाब देने का लेना होगा संकल्पः

पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि स्थापना दिवस पर हमें तानाशाही सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने का संकल्प लेना होगा। डोटासरा ने ऐलान किया कि 5 जनवरी से पूरे राजस्थान में अरावली बचाओ और मनरेगा बचाओ अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में जो नेता और कार्यकर्ता तन-मन से जुटेगा, वही टिकट का दावेदार होगा। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने भी संबोधित किया और कांग्रेस के ऐतिहासिक योगदान को याद किया।

महिला कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च

राजस्थान महिला कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने और आरोपी पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को कठोर सजा दिलाने की मांग को लेकर रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ता पीसीसी मुख्यालय से पैदल मार्च करते हुए पुलिस कमिश्नरेट पहुंचीं, जहां पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता शहीद स्मारक पहुंचीं और करीब आधे घंटे तक धरना देकर केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। केंद्र सरकार आरोपी को बचाने के बजाय उसे कड़ी सजा दिलाए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery