Tuesday, April, 22,2025

अभी और बढ़ेगी सर्दी... कोटा-भरतपुर संभाग में कोहरे का अलर्ट

जयपुर: प्रदेश के अनेक इलाकों में मंगलवार को शीतलहर का दौर जारी रहा। राज्य के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, बीती रात सबसे कम न्यूनतम तापमान करौली में 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस, संगरिया में 3.4 डिग्री, सीकर में 3.7 डिग्री, चूरू में 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। प्रदेश में मंगलवार को तापमान में आंशिक बढ़ोतरी देखने को मिली। फतेहपुर में तापमान छह दिन बाद जमाव बिंदु से ऊपर दर्ज किया गया। फिलहाल अगले एक सप्ताह तक कोल्ड वेव की परिस्थिति बनी रहेगी। 

मौसम विभाग से प्रदेश के बीकानेर, जयपुर ने 19 दिसंबर शेखावाटी सहित संभाग में न्यूनतम तापमान में हल्की संभावना जताई है गिरावट की ।

इसके साथ ही कोटा और भरतपुर संभाग में 20 दिसंबर से कोहरे छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के फतेहपुर में पारा 2.5, सीकर में 3.7, संगरिया में 3.4, चूरू में 4.0, माउंट आबू में 4.0, अलवर में 4.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं धौलपुर, गंगानगर 4.8, वनस्थली 5, नागौर 5.1, अंता (बारा) 5.2. सिरोही 5.3, पिलानी और भीलवाड़ा 5.4 और जालोर में 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

 

दो दिन बाद फिर गिरेगा पारा
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में इन दिनों कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते शेखावाटी और अन्य क्षेत्रों में आगामी दो दिन तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद प्रदेश में अचानक तापमान में तेजी से गिरावट की संभावना है। उत्तरी भारत में बर्फबारी और उत्तरी हवाओं के चलते प्रदेश में बीते एक सप्ताह में सीकर के पास फतेहपुर, माउंट आबू में पारा माइनस में दर्ज हुआ।

इसके अलावा सीकर, चूरू में भी शीतलहर के चलते सुबह के समय कई जगह बर्फ जमी नजर आई। भीलवाड़ा, वनस्थली, अलवर, करौली, चूरू, श्रीगंगानगर और जालोर में सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ।

 

पाले से फसलों के खराब होने का खतरा
सर्द हवाओं के चलते भरतपुर संभाग और जयपुर संभाग में गेहूं और सरसों की फसलों के खराब होने का खतरा बढ़ गया है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार दिसंबर के आखिरी सप्ताह तक सरसों की फसल में दाने बनना शुरू होता है। भरतपुर संभाग में सर्वाधिक सरसों की खेती होने से सबसे अधिक नुकसान होने का डर है, वहीं जयपुर के आसपास सब्जियों की पैदावार अधिक होने से पाले से फसलों के खराब होने की शिकायतें मिलने लगी है।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery