Wednesday, April, 15,2026

युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए सरकार प्रतिबद्धः भजनलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश की दशा और दिशा तय करने वाली सबसे बड़ी शक्ति हैं। युवाओं के संकल्पों को साकार करने के लिए राज्य सरकार ठोस नीति-रीति के साथ काम कर रही है। उन्होंने युवाओं से अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करने का आह्वान करते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित 'माय भारत बजट क्वेस्ट-राजस्थान यूथ डायलॉग' कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के युवा अब केवल नौकरी लेने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले भी बन रहे हैं। सरकार ने युवाओं को उनका हक दिलाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माय भारत बजट क्वेस्ट जैसे मंच युवाओं को देश की आर्थिक नीतियों को समझने का अवसर देते हैं और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं। उन्होंने बताया कि 75 हजार से अधिक प्रतिभागियों में से चयनित युवाओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। गांव, कस्बों और छोटे शहरों से आने वाले ये युवा अपने साथ पूरे समाज की उम्मीदें लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

रोजगार और स्वरोजगार पर फोकस

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने 4 लाख भर्तियों के संकल्प के तहत अब तक 1 लाख 25 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी है, वहीं निजी क्षेत्र में भी 3 लाख से अधिक रोजगार उपलब्ध कराए गए हैं। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ब्याज मुक्त ऋण योजनाएं भी चलाई जा रही हैं।

पेपर लीक पर सख्ती, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि पेपर लीक मामलों पर रोक लगाने के लिए एसआईटी का गठन किया गया। इसके तहत 420 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पिछले दो वर्षों में 351 से अधिक परीक्षाएं बिना किसी पेपर लीक के पारदर्शी तरीके से आयोजित की गई हैं।

कौशल विकास और युवा नीति पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण देने के लिए राज्य कौशल नीति-2025 और राजस्थान युवा नीति-2025 लागू की गई हैं। साथ ही, कोटा, उदयपुर, जयपुर, बीकानेर और अजमेर में 'युवा साथी केंद्र' स्थापित किए गए हैं, जहां करियर मार्गदर्शन और मानसिक स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में 'राज ममता' कार्यक्रम शुरू किया गया है और विद्यार्थियों को तनावमुक्त वातावरण देने के लिए कोचिंग सेंटर नियंत्रण एवं विनियमन कानून भी लागू किया गया है।

'माय भारत' से तैयार होंगे 1 लाख युवा लीडर्स

कार्यक्रम में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में 1 लाख युवा लीडर्स तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। 'माय भारत' के माध्यम से युवाओं की भागीदारी को विकसित भारत की नींव में शामिल किया जा रहा है। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़, सांसद मदन राठौड़ सहित 900 से अधिक चयनित प्रतिभागी उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery