Monday, April, 21,2025

वनों के संरक्षण से ही होगा समृद्ध राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विश्व वानिकी दिवस पर जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति से की जा रही छेड़छाड़ हमारे अस्तित्व के लिए घातक हो सकती है। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र का न सिर्फ संरक्षण, बल्कि उसका विकास भी आवश्यक है ताकि हम आने वाली पीढ़ियों को एक हरा-भरा और स्वस्थ राजस्थान दे सकें।

सीएम ने कहा कि राजस्थान का पर्यावरण संरक्षण से पुराना नाता है। हमारी संस्कृति में पेड़, नदियां, पहाड़ और प्रकृति की पूजा की जाती है, लेकिन वर्तमान में नदियां सिकुड़ रही हैं, पहाड़ छोटे हो रहे हैं और वन काटे जा रहे हैं, जो चिंता का विषय है। उन्होंने 'वन एवं खाद्य' थीम के तहत लोगों से वनों से जुड़ने और जैव विविधता को बचाने का आह्वान किया। सीएम ने बताया कि राज्य सरकार ने मिशन हरियालो राजस्थान के तहत 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। वर्ष 2024-25 में 7 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं और 2025-26 में 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है।

वैश्विक लीडर बनकर उभरे पीएम

प्रधानमंत्री की पर्यावरणीय प्रतिबद्धताओं की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी वन, पर्यावरण एवं जलवायु संतुलन के प्रयासों में एक वैश्विक लीडर बनकर उभरे हैं। उन्होंने कोप 26 सम्मेलन में 'पंचामृत' संकल्प प्रस्तुत किया, जिसमें वन संरक्षण भी एक महत्वपूर्ण तत्व है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार पीएम मोदी के श्री आर (रिड्यूस, रियूज, रिसाइकल) सिद्धांत को अपनाकर कचरे के प्रभावी प्रबंधन, जल संरक्षण और नवीकरणीय ऊर्जा पर काम कर रही है। इसी क्रम में राजस्थान सर्कुलर इकोनॉमी इंसेंटिव स्कीम 2025 भी लागू की गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery