Thursday, June, 26,2025

सीएम आज करेंगे तीन जिलों में जल संरक्षण का शंखनाद

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को जल संरक्षण जन जागरूकता अभियान के तहत प्रदेश के तीन जिलों का दौरा करेंगे। यह दौरा 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' से जुड़ी कई अहम गतिविधियों से भरपूर रहेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर, जवाजा (ब्यावर) और रियां बड़ी (नागौर) में जल संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रातः 11.50 बजे जयपुर एयरपोर्ट से रवाना होकर दोपहर 12.25 बजे पुष्कर पहुंचेंगे। यहां वे मेला ग्राउंड में 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' के तहत सभा को संबोधित करेंगे, जो दोपहर 12.35 बजे से 1.35 बजे तक चलेगी। इसके बाद सीएम कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे और ब्रह्मा मंदिर में दर्शन कर एंट्री प्लाजा पर पौधरोपण करेंगे। साथ ही, ब्रह्मघाट पर जलाभिषेक और पुष्कर सरोवर पूजन भी करेंगे।

ब्यावर के जवाजा में भी होंगे शामिल

दोपहर 2.30 बजे पुष्कर से रवाना होकर मुख्यमंत्री 2.50 बजे जवाजा (ब्यावर) पहुंचेंगे, जहां वे 3 बजे जवाजा तालाब की पाल पर जलाभिषेक व पौधरोपण करेंगे। दोपहर 3.20 से शाम 4 बजे तक जल संरक्षण कार्यक्रम के तहत सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.30 बजे टहला (रियां बड़ी, नागौर) पहुंचेंगे। यहां 4.40 से 5 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे शाम 5.10 बजे टहला से रवाना होकर शाम 5.50 बजे जयपुर एयरपोर्ट वापस लौटेंगे।

जल-पर्यावरण को समर्पित यात्रा

मुख्यमंत्री की यह यात्रा प्रदेश में जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और जनभागीदारी के संदेश को लेकर अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' के जरिए आमजन को पानी की महत्ता व इसके संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery