Thursday, June, 26,2025

पानी, बिजली और रोजगार सरकार की प्राथमिकताः सीएम

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' के तहत राजसमंद और जालोर के दौरे पर रहे। राजसमंद में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि हमारी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता पानी, बिजली और युवाओं को रोजगार देना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में नौकरियों के नए अवसर पैदा किए गए हैं, जिससे युवा आत्मनिर्भर बन सकें। मुख्यमंत्री ने जल संकट की गंभीरता पर चिंता जताते हुए कहा कि राजस्थान को सबसे अधिक आवश्यकता पानी की है। अगर पानी होगा, तो राज्य 'हरियालो राजस्थान' बनेगा। उन्होंने कहा कि सरकार युवा, किसान, महिला और मजदूर को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

आमजन से की पौधरोपण की अपील

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जल संरक्षण के जरिए ही हरियालो राजस्थान की परिकल्पना साकार हो सकती है। उन्होंने बताया कि 'वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान' अब जन आंदोलन का रूप ले चुका है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से मानसून में पानी की हर बूंद बचाने और अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की। उन्होंने बताया कि 'एक पेड मां के नाम' अभियान से प्रेरित होकर पिछले वर्ष 7 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए हैं। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, विधायक दीप्ति माहेश्वरी, सुरेन्द्र सिंह राठौड़ और अनेक जनप्रतिनिधि एवं आमजन मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery