Friday, September, 26,2025

सीएम ने बगड़ी और भीमसिंह की पूछी कुशलक्षेम

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार शाम EHCC अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी और विधायक अनिता भदेल के पति भीमसिंह की कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से दोनों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। बगड़ी को कार्डियक समस्या के चलते पहले कृष्णा हार्ट हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां एंजियोग्राफी में तीनों आर्टरी ब्लॉक पाई गईं। इसके बाद उन्हें EHCC अस्पताल शिफ्ट किया गया, जहां कार्डियक सर्जन डॉ. अजीत बाना की निगरानी में इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बाईपास सर्जरी की जरूरत बताई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, सांसद सीपी जोशी, ओंकार सिंह लखावत, नाहर सिंह जोधा और सुमन शर्मा सहित कई नेताओं ने भी अस्पताल पहुंचकर बगड़ी का हाल जाना। वहीं, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने फोन पर डॉ. बाना से जानकारी ली।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery