Tuesday, June, 09,2026

एयरपोर्ट से सीधे SMS पहुंचे CM स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर स्थित सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचकर ओपीडी सेवाओं का औचक निरीक्षण किया। भीलवाड़ा दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री सीधे एयरपोर्ट से एसएमएस अस्पताल पहुंचे और धन्वंतरि भवन में विभिन्न विभागों की ओपीडी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, दवाओं, जांच व्यवस्थाओं तथा साफ-सफाई को लेकर फीडबैक प्राप्त किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी सहित विभिन्न विभागों की ओपीडी का अवलोकन किया। सबसे पहले वे हड्डी रोग विभाग की ओपीडी पहुंचे, जहां मरीजों की भारी भीड़ के बीच उन्होंने उपचार और सुविधाओं की वास्तविक स्थिति जानी। इसके बाद अन्य विभागों में भी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

जांच और दवाओं के लिए मरीजों को भटकना न पड़े

मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों को जांच और दवाओं के लिए अलग-अलग स्थानो पर भटकना न पड़े। प्रत्येक विभाग की ओपीडी में ही जांच सैपल संग्रह और दवा वितरण की समुचित व्यवस्था तय की जाए, ताकि रोगियों को समय पर और सुगम उपचार मिल सके। उन्होंने धन्वंतरि ओपीडी के बाहर मरीजों एवं परिजनों के लिए बैठने, छाया और पेयजल की बेहतर व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

अस्पताल में हो रहा है अच्छा कार्य

मीडिया से बातचीत में भजनलाल शर्मा ने कहा कि सवाई मानसिंह अस्पताल प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में शामिल है, जहां राजस्थान सहित अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए आते हैं। बढ़ते रोगी भार को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है और परिसर में सेंट्रल एसी जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मरीजों से मिले फीडबैक से अस्पताल में बेहतर कार्य होने की पुष्टि हुई है, हालांकि सुधार की संभावनाएं हमेशा रहती हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery