Wednesday, November, 26,2025

भगवान कृष्ण के स्थलों को पर्यटन स्थल का देंगे रूप

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को डीग जिले के पूंछरी स्थित श्रीनाथ जी मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं से संवाद किया और गिरिराज विकास परियोजना की प्रगति के बारे में जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि गिरिराज विकास परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है और इसे और अधिक आकर्षक एवं सुविधाजनक बनाने के लिए कई योजनाएं बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत ब्रज चौरासी कोस और गिरिराज जी परिक्रमा मार्ग सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है।

गौ माता के संरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने गौशालाओं के लिए अनुदान राशि बढ़ाकर प्रति गाय 50 रुपए प्रतिदिन और छोटे बछड़ों के लिए 25 रुपए प्रतिदिन करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा, हमारी सनातन संस्कृति में गौ माता का विशेष स्थान है, और हमारी सरकार ने गौ-सेवा और गौ संरक्षण के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए हैं।

लघु किसानों के लिए नई योजनाओं की घोषणा

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लघु एवं सीमांत किसानों के लिए बैल से खेती करने पर 30 हजार रुपए प्रति वर्ष का अनुदान देने की योजना का भी ऐलान किया। संतों और महंतों की महिमा को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृति में इनका विशेष स्थान है और हमें उनके आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प की सराहना की, जिसके कारण पूरे देश में सनातन संस्कृति का उत्थान हो रहा है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि उनकी सरकार भगवान श्री कृष्ण के जीवन से जुड़े स्थलों को श्री कृष्ण गमन पथ के रूप में विकसित कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने खाटूश्याम जी मंदिर, पूंछरी के लौठा सहित अन्य धार्मिक स्थलों के विकास के लिए बजट में प्रावधान किए जाने की बात कही।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery