Tuesday, November, 25,2025

कांग्रेस ने सहकारिता को भ्रष्टाचार का अड्डा बनायाः भजनलाल

दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सहकारिता को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था। एक ही परिवार के लोग लगातार पदों पर बने रहते थे और 'कट मनी' का बोलबाला था। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं राजीव गांधी कहते थे कि दिल्ली से 1 रुपया भेजने पर गांव तक केवल 15-20 पैसे ही पहुंचते हैं। सीएम भजनलाल ने कहा कि अब उनकी सरकार ने पारदर्शिता लाने के लिए हर ग्राम पंचायत में बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने का काम शुरू किया है और सहकारिता में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। कुछ लोग कहते हैं कि 6 हजार रुपए से क्या होता है, लेकिन किसान के लिए यह एक बड़ा संबल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले न तो किसान बीमा की चर्चा थी और न ही सम्मान निधि की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान, जवान और महिलाओं के सशक्तीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery