Tuesday, November, 25,2025

सीएम ने प्रवासी राजस्थानियों को दिया 'पधारो म्हारे देश' का न्योता

कोलकाता/जयपुर: सीएम भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को कोलकाता में आयोजित प्रवासी राजस्थानी समिट को संबोधित करते हुए प्रवासी राजस्थानियों को राज्य की संस्कृति, परंपरा और मूल्यों को विश्व स्तर पर फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानी न केवल राज्य की पहचान हैं, बल्कि उनकी उपलब्धियां भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत भी हैं। मुख्यमंत्री ने उत्साहपूर्वक कहा, आज ऐसा लग रहा है जैसे मैं कोलकाता में नहीं, बल्कि राजस्थान की धरा पर हूं। उन्होंने सभी को 'पधारो म्हारे देश' कहते हुए आगामी 10 दिसंबर को जयपुर में होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस समारोह में आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान आज देश का अग्रणी टेक्सटाइल सेंटर बन चुका है, जहां 1,500 से अधिक फैक्ट्रियां कार्यरत हैं। राज्य अब हाइड्रोकार्बन और पेट्रोकेमिकल हब बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि एचपीसीएल रिफाइनरी शुरू होने वाली है और राजस्थान पेट्रो जोन का विकास किया जा रहा है।

प्रवासी राजस्थानियों के योगदान की सराहना

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल के आर्थिक विकास में प्रवासी राजस्थानियों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजस्थानियों ने पीढ़ी दर पीढ़ी अपनी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखा है, जो गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्मभूमि और जन्मभूमि के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए राजस्थान फाउंडेशन एक सशक्त माध्यम के रूप में कार्य कर रहा है, जिसके 26 चैप्टर देश और विदेश में सक्रिय हैं।

राजस्थान के विकास का विजन प्रस्तुतः मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश-अनुकूल नीतियों के चलते औद्योगिक परिदृश्य में अभूतपूर्व बदलाव आया है। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में 35 लाख करोड़ रुपए के निवेश समझौते हुए हैं, जिनमें से 7 लाख करोड़ की परियोजनाओं की नींव रखी जा चुकी है। राज्य में अब तक 22 नई नीतियां लागू की गई हैं और 12 प्रक्रियाधीन हैं। सीएम ने कहा कि 2024 में 2.3 करोड़ पर्यटक राजस्थान आए। राज्य सरकार ने पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया है और धार्मिक पर्यटन सर्किट जैसे खाटू श्यामजी, नाथद्वारा, पुष्कर, सालासर बालाजी, रणकपुर और माउंट आबू को विकसित किया जा रहा है।

उत्कृष्ट प्रवासी राजस्थानियों का सम्मानः कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट

प्रवासी राजस्थानियों को सम्मानित किया। उन्होंने राजस्थान फाउंडेशन की कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया, जिसमें उनकी उपलब्धियों को दर्ज किया गया है। इस मौके पर नगरीय विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा ने टाउनशिप नीति के तहत हरित विकास पर जोर दिया। कार्यक्रम में राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर, उद्योग विभाग प्रमुख शासन सचिव आलोक गुप्ता, सीआईआई पूर्वी क्षेत्र अध्यक्ष शाश्वत गोयनका और राजस्थान फाउंडेशन कोलकाता चैप्टर अध्यक्ष संतोष कुमार पुरोहित सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery