Friday, September, 26,2025

सीएम ने GST दरों के सरलीकरण पर पीएम का आभार जताया

जयपुर: सीएम भजनलाल शर्मा ने जीएसटी दरों के सरलीकरण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय आमजन, गरीब, किसान, व्यापारी और उद्योग जगत के लिए बड़ी राहत है और अर्थव्यवस्था को नई गति देगा। जीएसटी काउंसिल का यह फैसला वस्तु एवं सेवा कर सुधारों की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। अब चार दरों की जगह केवल दो दरें लागू होंगी, जिससे बुनियादी जरूरतों रोटी, कपड़ा और मकान पर सीधा असर होगा। इस फैसले से दीपावली का त्योहार भी और खास बनेगा। सीएम ने पीएम मोदी की अंत्योदय परिकल्पना का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery