Thursday, June, 26,2025

सीएम भजनलाल शर्मा की गवर्नर कटारिया से शिष्टाचार भेंट

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से रविवार को कई महत्वपूर्ण हस्तियों ने मुलाकात की। इन मुलाकातों में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री निवास पर पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से मुख्यमंत्री की शिष्टाचार भेंट हुई।

इस दौरान दोनों के बीच महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और महिला सशक्तीकरण से संबंधित योजनाओं पर विचार-विमर्श किया। हरियाणा की कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी और राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने भी मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की।

वहीं, राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी ने किसानों के हितों और कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। इसके अलावा सांसद लुम्बाराम चौधरी सहित विधायक हमीर सिंह भायल, बाबू सिंह राठौड़, छोटू सिंह भाटी, जयदीप बिहाणी, शंकर लाल डेचा और जीवाराम चौधरी ने भी मुख्यमंत्री निवास पर भजनलाल शर्मा से मुलाकात की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery