Tuesday, August, 12,2025

छह लाख लोगों की प्यास बुझाएगी ईसरदा-दौसा पेयजल योजना: CM

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश के हर गांव, हर ढाणी और हर व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाकर लोगों का जीवन बेहतर बनाना राज्य सरकार का संकल्प है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश को सशक्त एवं समृद्ध बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री सोमवार को दौसा जिले की लालसोट विधानसभा के डूंगरपुर गांव में आयोजित समारोह में रिमोट का बटन दबाकर ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के तहत लगभग 350 करोड़ रुपए की लागत से लालसोट क्षेत्र में 8 स्वच्छ जलाशयों, 5 पंप हाउस और 47 उच्च जलाशयों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही 280 किलोमीटर राइजिंग मुख्य पाइप लाइन, 200 किलोमीटर मुख्य पाइप लाइन और 1360 किलोमीटर वीडीएस पाइपलाइन बिछाई जाएगी। यह परियोजना वर्ष 2027 तक पूरी होनी है और इससे 302 गांवों की करीब 5.58 लाख आबादी तथा लालसोट नगर की लगभग 69 हजार जनसंख्या को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि लालसोट विधानसभा क्षेत्र में 120 करोड़ रुपए से अधिक के अन्य विकास कार्य भी स्वीकृत किए गए हैं।

लालसोट विधानसभा क्षेत्र के लिए 116 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान

लालसोट विधानसभा क्षेत्र के लिए 116 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल ने बताया कि लालसोट क्षेत्र में एसएच-24 से एनएच-11 एई वाया नांगल मोड़, देवली रोड-लालसोट बाईपास के नवीनीकरण व चौड़ाईकरण के लिए कार्यदिश जारी किए जा चुके हैं। इसके अलावा नगर पालिका लालसोट को नगर परिषद में क्रमोन्नत किया गया है।

जनप्रतिनिधियों ने की मुख्यमंत्री की सराहना

कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा दौसा क्षेत्र को ईसरदा बांध से पानी उपलब्ध कराने के लिए आभार जताया। जलदाय मंत्री कन्हैयालाल ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार हुआ, जिससे कार्य पूरे नहीं हो पाए। अब गुणवत्ता के साथ तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।

सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रवण मास के अंतिम सोमवार पर सीएमआर स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में भगवान शिव की विधिवत मंत्रोच्चार के साथ सपत्नीक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

डेढ़ साल में पानी और बिजली के क्षेत्र में ठोस कार्य

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष में पानी, बिजली, बुनियादी ढांचे और आर्थिक विकास के क्षेत्र में राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए है। राम जल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता और माही बांथ योजना जैसे प्रयासों से पेयजल और सिंचाई समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। 8496 करोड़ रुपए खर्च कर 82,964 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई गई है। साथ ही 2027 तक किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सीएम बोले कि सरकार 5 वर्षों में 4 लाख सरकारी नौकरियों के सृजन के संकल्प के साथ काम कर रही है। अब तक 3 लाख से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जा चुका है। पिछले डेढ़ साल में आयोजित 6 रोजगार मेलों के जरिए 75 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए है। मुख्यमंत्री ने पिछली सरकार की तुलना में अपनी सरकार के डेढ़ साल के कार्यों को बेहतर बताया। मुख्यमंत्री ने वदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की सफलता की चर्चा करते हुए कहा कि पिछले वर्ष प्रदेश में 7 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए थे और इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery