Monday, April, 21,2025

सादगी के साथ आमजन से रू-ब-रू हुए मुख्यमंत्री

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने दो दिवसीय हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर दौरे पर सादगी के साथ आमजन से रूबरू हुए। किसानों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया और उनसे आत्मीयता से संवाद किया। सीएम शर्मा ने श्रीगंगानगर के बुड्डा जोहड़ स्थित बिश्नोई मंदिर डाबला में दर्शन किए और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में आमजन को संबोधित करते हुए उन्होंने पर्यावरण संरक्षण में विश्नोई समाज की भूमिका की सराहना की।

उन्होंने कहा कि मां अमृता देवी का बलिदान आज भी प्रेरणा का स्रोत है और राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बुड्डा जोहड़ के शहीद नगर गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और वहां मौजूद संगत एवं सेवादारों से आत्मीय संवाद किया। रास्ते में श्रीगंगानगर से बुड्डा जोहड़ तक आमजन व किसानों ने जगह-जगह मुख्यमंत्री का स्वागत किया। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने गन्ने से गुड़ बनाने की प्रक्रिया को देखा, किसानों के साथ चारपाई पर बैठकर छाछ पी और ताजा गुड़ का स्वाद भी लिया। 

इस अवसर पर माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक, विधायक गुरवीर सिंह बराड़, बिश्नोई मंदिर समिति के अध्यक्ष अरविंद सियाग समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

जनसुनवाई में दिखी संवेदनशीलता

दौरे के दूसरे दिन गंगानगर में मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, एवं ग्रामीण विकास विभाग से जुड़ी समस्याओं पर फोकस किया। जनसुनवाई में शामिल किसानों ने सिंचाई व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु सरकार के निर्णयों पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस मौके पर भी आमजन व जनप्रतिनिधियों की भागीदारी उल्लेखनीय रही।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery