Tuesday, August, 12,2025

मुख्यमंत्री ने गुरु पूर्णिमा पर किया गुरुओं का सम्मान

जयपुर: गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को डीग जिले के पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने पंचामृत से श्रीनाथजी का अभिषेक कर श्रद्धा और आस्था के साथ गुरुओं की चरण वंदना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में उपस्थित संत-महात्माओं का गुरु पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मंदिर परिसर में कदंब का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इसके बाद उन्होंने मुकुट मुखारविंद पर श्री गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक किया और श्रद्धालुओं के साथ प्रसादी ग्रहण की। इसके उपरांत, मुख्यमंत्री भरतपुर के सेवर स्थित लुधावई के बड़ा हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने सपत्नीक दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। यहां आयोजित गुरु वंदन कार्यक्रम के तहत उन्होंने महंत रामदास महाराज का तिलक कर, श्रीफल, शॉल, मिठाई और गुरु वंदन संदेश भेंट कर सम्मान किया।

भारतीय संस्कृति की आत्मा है गुरु पूर्णिमा

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति की आत्मा है, और गुरुओं के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करने का दिन है। श्रीनाथजी मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में उन्होंने चंदप्रकाश चंदू मुखिया, दाऊजी मुखिया, महंत विजय बाबा, राम मुखिया, महंत मुरारीलाल पाराशर, महंत शिवरामदास महाराज, रमेश मुखिया, ब्रह्मचारी बाबा, कन्हैयालाल और मनोहरलाल का सम्मान कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं

इससे पहले मुख्यमंत्री ने बड़ा हनुमान मंदिर परिसर के समीप जनसुनवाई की, जहां उन्होंने आमजन की परिवेदनाएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, विधायक जगत सिंह, बहादुर सिंह कोली, डॉ. शैलेश सिंह, नौक्षम चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery