Friday, June, 27,2025

CM भजनलाल शर्मा ने सपत्नीक किए गोविंद के दर्शन

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार सुबह अपनी पत्नी के साथ गोविंद देवजी मंदिर में मंगला आरती के दर्शन किए। उन्होंने निर्जला एकादशी के उपरांत विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं से भी सौहार्दपूर्वक मुलाकात की। इस मौके पर मंदिर महंत द्वारा उन्हें गोविंद देव जी का चित्र और प्रसाद भेंट किया गया।

मुख्यमंत्री से योग गुरु रामदेव की मुलाकात

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर योग गुरु स्वामी रामदेव से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच राजस्थान में योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार को लेकर व्यापक और सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री शर्मा ने प्रदेश में योग व आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। वहीं, स्वामी रामदेव ने राजस्थान को योग व आयुर्वेद का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में विभिन्न सुझाव दिए। दोनों ही पक्षों ने मिलकर जनकल्याण के लिए स्वास्थ्य के पारंपरिक तरीकों को बढ़ावा देने की बात पर सहमति जताई।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery