Sunday, March, 15,2026

पत्रकार लोकतंत्र की ताकत, जनता की आवाज: CM

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और वे जनता तथा सरकार के बीच संवाद के मजबूत सेतु का कार्य करते हैं। पत्रकारों पर समाज का विश्वास होता है और वे हमेशा जनहित के मुद्दों को सामने लाकर समाज को जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि जब मीडिया निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करता है तो लोकतंत्र और अधिक मजबूत होता है।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को प्रदेशभर से आए पत्रकारों से मुख्यमंत्री निवास पर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पत्रकार विपरीत परिस्थितियों में भी समर्पण और मेहनत के साथ कार्य करते हैं। सूचना के इस दौर में पत्रकारों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है, क्योंकि वे लोगों तक सही और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के बजट में पत्रकारों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं और राज्य सरकार पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा तथा हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों से व्यक्तिगत संवाद कर उनके सुझाव सुने और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

पत्रकारों ने राजस्थान वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकार सम्मान योजना की राशि 18 हजार रुपए करने, जयपुर में आवासीय योजना लाए जाने की घोषणा और अन्य योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

रोजगार देने पर सरकार का फोकसः रोजगार के विषय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार युवाओं को चार लाख सरकारी और छह लाख निजी क्षेत्र में रोजगार देने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। अब तक 1 लाख 25 हजार नियुक्तियां दी जा चुकी हैं, 1 लाख 33 हजार भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं और एक लाख से अधिक पदों के लिए भर्ती कैलेंडर जारी किया जा चुका है।

बिजली तंत्र को किया जा रहा सुदृढ़

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित राजस्थान 2047 के लक्ष्य को आधार बनाकर ग्राम पंचायतों से लेकर नगर निकायों तक के समग्र विकास का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पानी जैसी बुनियादी सुविधा को प्राथमिकता देते हुए रामजल सेतु लिंक परियोजना, देवास परियोजना, यमुना जल समझौता, इंदिरा गांधी नहर परियोजना, गंगनहर और माही परियोजना सहित कई योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। साथ ही बिजली व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश के 22 जिलों में दिन के समय बिजली उपलब्ध कराई जा रही है और वर्ष 2027 तक सभी जिलों में दिन में बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery