Thursday, December, 04,2025

प्रथम प्रवासी राजस्थान दिवस के लिए पीएम को करेंगे आमंत्रित !

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अपने इस दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर प्रथम प्रवासी राजस्थान दिवस के लिए औपचारिक आमंत्रण दे सकते हैं। यह भी जानकारी मिल रही है कि लोकसभा सत्र चलने के कारण मुख्यमंत्री संसद भवन में विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर सकते हैं। मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्रियों के साथ प्रदेश में वर्तमान में चल रही योजनाओं तथा आगामी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री के प्रयासों से जल संसाधन, ऊर्जा, मेट्रो, शहरी विकास, कृषि, रिफाइनरी और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में प्रदेश को केंद्र सरकार का निरंतर सहयोग मिल रहा है। इस दौरे में राज्य सरकार के विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर भी बातचीत होने की संभावना है। सीएम भजनलाल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी जन्मदिन की शुभकामनाएं देंगे।

इधर पूनियां बोले... मुख्यमंत्री बदलने का सवाल काल्पनिक

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं हरियाणा प्रभारी सतीश पूनियां ने मुख्यमंत्री फेरबदल को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दूल्हा तय होने के बाद इतनी जल्दी नहीं बदलता। अलवर में एक अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूनिया ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि मुख्यमंत्री बदलने की बात का कोई आधार है। यह काल्पनिक सवाल है। चर्चाएं चौपाल-चौराहों पर होती रहती हैं, लेकिन भाजपा व्यक्तियों को अवसर देती है। आकलन तो पांच साल बाद ही होगा। मंत्रिमंडल फेरबदल पर उन्होंने कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया की गॉसिप अक्सर खबर बन जाती है। इसलिए आधिकारिक घोषणा तक इंतजार करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है, जिसमें योग्य और सक्षम लोगों को अवसर मिलता है। अपने कद बढ़ने की अफवाहों पर पूनियां ने कहा कि मैं सामान्य कार्यकर्ता के रूप में शुरू हुआ था। संगठन मेरी प्राथमिकता है। पद की चर्चा हमेशा रहती है, लेकिन मेरा कार्यकर्ता भाव स्थायी है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस को उसकी नीति और व्यवहार के कारण नकार दिया है। कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा नहीं बदला है। राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी की सोच में कोसों का अंतर है और जनता आज भी प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा करती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery