Friday, February, 20,2026

अब फसल भंडारण के लिए कैलेंडर बनेगा: सीएम

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को सीएम आवास पर सहकारिता विभाग की स्टेट एपेक्स कमेटी की प्रथम बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारिता के माध्यम से देश के सभी वर्ग सशक्त हो रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2025 को 'अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष' घोषित किया गया है। राज्य में सहकारिता विभाग द्वारा वर्षभर जागरूकता अभियान, सहकार मेले, सदस्यता अभियान और कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। भजनलाल शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार राज्य सरकार नया सहकारी कोड तैयार कर रही है, जो सहकारी समितियों के आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ा कदम होगा। उन्होंने कहा कि सहकारी संस्थाओं की सदस्यता बढ़ाई जाए और उनके कार्यों को पारदर्शी बनाने के लिए कम्प्यूटरीकरण किया जाए। पैक्स के कम्प्यूटरीकरण का कार्य समय पर पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बजट में घोषित नए गोदामों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय में पूरा किया जाए। इन गोदामों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएं और फसलों की भंडारण व्यवस्था के लिए कैलेंडर भी जारी किया जाए। सहकारिता विभाग और राजीविका आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि सहकारी बैंक मजबूत हों और महिलाओं को आर्थिक सशक्तीकरण मिल सके।

उत्पादों की ब्रांडिंग करने पर भी जोर

सीएम ने सहकारी संस्थाओं द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों की ब्रांडिंग करने पर भी जोर दिया ताकि समितियों की आय में वृद्धि हो सके। भजनलाल ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे और इस दिशा में सहकारिता एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि 'सहकार से समृद्धि' की भावना के साथ प्रदेश के गांवों को समृद्ध और खुशहाल बनाया जाएगा।

लघु फिल्म प्रदर्शित

प्रमुख शासन सचिव मंजू राजपाल ने विभागीय गतिविधियों की कार्ययोजना का प्रस्तुतिकरण दिया। वहीं, एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। सहकारिता राज्य मंत्री ने सीएम को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 का मोमेंटो भेंट किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery