Tuesday, August, 12,2025

सरकार गरीब को गणेश मानकर कर रही है सेवा

जयपुर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित शिविरों का निरीक्षण करने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को चूरू और बीकानेर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ के गुसाईसर बड़ा गांव और चूरू के जोड़ी गांव में जनसभाओं को संबोधित किया।

सीएम ने कहा कि उनकी सरकार गरीबों को 'गणेश' मानकर सेवा कर रही है, जबकि कांग्रेस की सरकारों ने केवल नारे दिए और वादे किए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि मोदी सपने नहीं, हकीकत चुनते हैं और देश की जनता उन्हें बार-बार इसी कारण चुनती है।

मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि इसके बाद सिंधु जल समझौते के तहत पाकिस्तान जाने वाला पानी अब बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जैसे जिलों को मिलेगा। उन्होंने इन चार जिलों को 'सौभाग्यशाली' बताया।

69 हजार युवाओं को दी नियुक्ति

सीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने अब तक 69 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए हैं और अगले पांच वर्षों में 4 लाख सरकारी नौकरियों का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि उनके शासनकाल में अब तक एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। चूरू की सभा में मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहरों का उल्लेख करते हुए विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने 834 करोड़ रुपए के बजट का ऐलान किया, जिसमें 300 करोड़ की - परियोजनाएं चूरू विधानसभा क्षेत्र में चल रही हैं।

यमुना जल समझौते से शेखावाटी को पानी मिलेगा

सीएम ने कहा कि 10,000 गांवों में बीपीएल सर्वे चल रहा है और 5,000 गांवों को गरीबी मुक्त बनाया जाएगा। यमुना जल समझौते से शेखावाटी को पानी मिलेगा। चूरू में उन्होंने 3.62 करोड़ के पुनर्वास गृह, 11.76 करोड़ के अल्पसंख्यक स्कूल और 7.5 करोड़ के कृषि महाविद्यालय का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery