Tuesday, August, 12,2025

राजस्थान लिख रहा विकास की नई गाथा: मुख्यमंत्री

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान विकास की नई गाथा लिख रहा है। इस अवसर पर उन्होंने 475 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। कार्यक्रम कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की बढ़ती प्रतिष्ठा और जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की। उन्होंने चित्तौड़गढ़ को वीरता और भक्ति की भूमि बताया और महाराणा प्रताप, मीरा बाई, पन्नाधाय व भामाशाह जैसी महान विभूतियों को नमन किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में 27 जुलाई को ढाई करोड़ पौधे लगाने की घोषणा की और बताया कि उनकी सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में 50 करोड़ पौधे लगाने का है।

होल्कर की प्रतिमा का अनावरण

सीएम ने निंबाहेड़ा के लिए 519 करोड़ रुपए के बजट प्रावधान का जिक्र करते हुए बताया कि इसमें निंबाहेड़ा-मंगलवाड़ फोरलेन सड़क (325 करोड़), सिगरी हनुमानजी पर पुल, निंबोदा लघु सिंचाई परियोजना और छोटी सादड़ी सीएचसी का उन्नयन शामिल है। मुख्यमंत्री ने अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण, पौधारोपण और प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर मंत्री हेमंत मीणा, मंजू बाघमार, सांसद सीपी जोशी और विधायक श्रीचंद कृपलानी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने अहिंसा सर्किल पर चाय पी और स्थानीय लोगों से संवाद किया। उन्होंने यूपीआई से भुगतान कर डिजिटल इंडिया को प्रोत्साहित किया। लाभार्थियों को चेक, स्वामित्व कार्ड वितरित किए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery