Tuesday, November, 25,2025

'BJP में हर कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का अवसर'

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर अजमेर एवं बीकानेर संभाग के भाजपा जिला अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों तथा विभिन्न पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, सांसद सी.पी. जोशी, घनश्याम तिवाड़ी और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां सभी कार्यकर्ता गुलदस्ते की तरह एकजुट होकर काम करते हैं और हर कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिलता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि पार्टी का कार्य अपने परिवार के कार्य से अधिक प्राथमिकता पर रखें और इतने सक्रिय रहें कि क्षेत्र की जनता उन्हें पहचान ले। सोशल मीडिया पर भी केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों का लगातार प्रचार करने को कहा।

पंचायती चुनाव में जमीनी स्तर पर मेहनत करें कार्यकर्ता

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी पंचायत चुनावों में कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। मंडल स्तर की बैठकें नियमित रूप से आयोजित करें, जनता की समस्याओं को सुनें और स्थानीय अधिकारियों से समाधान कराएं। प्राथमिकता के कार्य जिला अध्यक्ष के माध्यम से सरकार तक पहुंचाएं।

बिना भेदभाव के किया विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' के सिद्धांत पर चल रही है। बजट में सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए बिना भेदभाव के प्रावधान किए गए हैं। किसानों के हित में सम्मान निधि बढ़ाई गई, फसलों का एमएसपी बढ़ाया गया तथा फार्म पॉन्ड, तारबंदी, कुसुम योजना और गोपाल क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाएं शुरू की गई। पिछले दो वर्षों में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की तुलना में कई गुना अधिक कार्य हुए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि दिसंबर में सरकार अपने दो वर्ष पूरे कर रही है। इस अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों में कार्यकर्ता सक्रिय भागीदारी निभाएं और हर विधानसभा क्षेत्र में दो साल में हुए 28 करोड़ रुपए के कार्यों तथा अन्य उपलब्धियों की जानकारी जनता तक पहुंचाएं। अब तक 91 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं तथा अवैध धर्मांतरण के खिलाफ देश का सबसे सख्त कानून लागू किया गया है।

कांग्रेस ने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाए जिले

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने पंचायत चुनाव से पहले अपने चहेतों को लाभ देने के लिए वार्डों का असमान पुनर्गठन किया और राजनीतिक हित साधने के लिए जल्दबाजी में नए जिलों का गठन किया, वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में दो वर्षों में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। राम जल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता जैसी लंबित परियोजनाओं को गति दी गई।

CM ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर बच्चों को पोलियो की दवा की दो बूंदें पिलाकर राजस्थान में राज्यस्तरीय उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2025 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स अवश्य पिलाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को पोलियो जैसी घातक बीमारी से सुरक्षित करने का संकल्प है। उन्होंने कहा हो हर बार कि पोलियो एक संक्रामक रोग है, जो बच्चों के जीवन को स्थायी रूप से प्रभावित कर सकता है। मात्र दो बूंद दवा बच्चे को इस भयानक बीमारी से पूरी तरह बचाव प्रदान करती है। अभियान के तहत प्रदेशभर में जन्म से 5 वर्ष तक के लगभग 1 करोड़ 8 लाख बच्चों को पोलियो प्रतिरक्षक दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery