Thursday, January, 29,2026

सरकार के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाना जरूरी

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर पूर्व जिलाध्यक्षों, पूर्व विधायकों, प्रधानों, मेयर्स, चेयरमैन, डेयरी चेयरमैन, को-ऑपरेटिव सोसायटी अध्यक्षों और विधायक प्रत्याशियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में आगामी निकाय एवं पंचायतीराज चुनाव की तैयारी और संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि पार्टी हर कार्यकर्ता को काम और सम्मान के साथ जिम्मेदारी देगी। सभी वर्गों को संगठन और चुनावी प्रक्रिया में उचित प्रतिनिधित्व तय करने के लिए वह प्रयासरत है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने और अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की। सीएम ने कहा कि निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारी के लिए सरकार के दो वर्षों में किए गए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाना जरूरी है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया गया है। 15 दिसम्बर को राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर कई कार्यक्रम होंगे, जिसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। योजनाओं, नीतियों और कार्यों का प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 5 वर्षों में जितने काम नहीं किए, उससे अधिक हमने दो वर्षों में कर दिखाए। कांग्रेस नेताओं- पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के पास कोई जवाब नहीं है। कांग्रेस के समय पेपरलीक हुए, युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ और झूठे वादे किए गए। तुष्टीकरण के आधार पर वार्ड, पंचायतें और जिलों का गठन किया, जबकि हमारी सरकार ने तथ्यों के आधार पर पुनर्गठन किया। बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, सांसद राजेन्द्र गहलोत, दामोदर अग्रवाल और पूर्व सांसद नारायण पंचारिया सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सोशल मीडिया वॉरियर्स पार्टी के मजबूत स्तंभ

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कृषि अनुसंधान केन्द्र, दुर्गापुरा में भाजपा की सोशल मीडिया वॉरियर्स मीट-2025 को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सूचना क्रांति के युग में सोशल मीडिया जनता के बीच पहुंचने का सशक्त और सुगम माध्यम है। भाजपा के सोशल मीडिया वॉरियर्स के समर्पण और कर्मठता के कारण पार्टी को विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत प्राप्त करने में सहयोग मिला। जनता की आकांक्षाओं से बने संकल्प पत्र को लेकर राज्य सरकार प्रदेश का सर्वांगीण विकास कर रही है। लगभग दो वर्ष के कार्यकाल में संकल्प पत्र के करीब 70 फीसदी वादों को पूरा भी कर लिया गया है। भाजपा सरकार ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को बिना भेदभाव के 28 करोड़ रुपए दिए हैं। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय में पेपर लीक हुए जिससे युवाओं के सपनों के साथ कुठाराघात हुआ। किसानों के कल्याण में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। वर्ष 2027 तक किसानों को दिन के समय में बिजली उपलब्ध कराने के लक्ष्य के क्रम में वर्तमान में 22 जिलों के किसानों को दिन के समय में बिजली उपलब्धता शुरू भी हो चुकी है। भाजपा गरीब को गणेश मानते हुए अन्त्योदय की विचारधारा के साथ कार्य कर रही है।

विकसित की राह पर प्रदेशः मदन राठौड़ राजस्थान

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि आधुनिक तकनीकों के तेजी से विकास ने सोशल मीडिया को सूचना प्रसार का सबसे प्रभावी और त्वरित माध्यम बना दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व मैं राजस्थान तेजी से विकास की राह पर अग्रसर है। राज्य सरकार पारदर्शिता, सुशासन और सेवा भाव को केंद्र में रखकर काम कर रही है। राठौड़ ने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन और सरकार के सामूहिक प्रयासों से आने वाला समय राजस्थान के लिए नई उपलब्धियों और विकास के नए अध्याय लेकर आएगा। इस दौरान भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी हरिन्द्र कौशिक, प्रदेश संयोजक (आई.टी.) अविनाश जोशी, अजय विजयवर्गीय सहित सोशल मीडिया से जुड़े कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery